रिपोर्टर सीमा कैथवास
शिवपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरन सिंह द्वारा आचार संहिता के पालन में सभी थाना प्रभारियो को अवैध कामो में लिप्त असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुऐ उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के आदेश दिये है। इसके तहत शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने अपनी टीम के साथ शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भैरोपुर में घेराबंदी कर एक कार को रोका, जब कार की जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में अवैध शराब मिली। कार में करीब 1250 देशी प्लेन शराब के क्वार्टर पेटियों में भरे मिले।जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 25 हजार रुपये है।अवैध शराब का परिवहन करते हुऐ दो आरोपियों भी मिली। जिसमे कार का चालक संदीप साहू डोलरिया एवं कार में बैठा रामशंकर रावत, निवासी रावत मोहल्ला पथरौटा मिले जिनके द्वारा अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा था।दोनो आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शराब के साथ कार को भी जप्त किया है।जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है।कुल 4 लाख 25 हजार रुपये की जप्ती पुलिस ने इस मामले में की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।


