कटनी – आगामी विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु पोस्टल बैलेट के संबंध में गठित विधानसभा स्तरीय पोस्टल बैलेट दलों को सोमवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर श्री आलोक पाठक, श्री राजेन्द्र असाटी एवं आर. के. बारी द्वारा दल के अधिकारियों कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट की पूरी प्रक्रिया समझाते हुए पोस्टल बैलेट के लिए पात्र व्यक्ति को चिन्हित करने, उन्हें पोस्टल बैलेट जारी करने तथा अभिलेखों का संधारण करने हेतु प्रशिक्षित कर, दल के सदस्यों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार अपने दायित्व का निर्वहन करने एवं बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
Jansampark Madhya Pradesh


