संचालक राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशन एवं कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के मार्गदर्शन में डाइट कटनी के अकादमिक सदस्य द्वारा स्टेट एजूकेशनल अचीवमेंट सर्वे 3 नवम्बर 2023 की तैयारियां देखने हेतु 14अक्टूबर को कटनी एवं रीठी विकासखंड में देवगाँव, हरदुआ, बिछुआ एवं के जी बी व्ही पहाड़ी में छात्रों, शिक्षकों, जन शिक्षकों एवं जन शिक्षा केंद्र प्रभारियों से विस्तृत बैठक एवं चर्चा की गई।
सभी शिक्षक मिलकर SEAS की तैयारियों को सम्पादित कर रहे हैँ। शिक्षक साप्ताहिक प्रश्नपत्रों के अभ्यास के साथ स्वयं भी प्रश्नों का निर्माण कर रहे हैँ। कुछ कक्षाओ में तो बच्चे भी प्रश्न निर्माण करते पाए गए।
जिला प्रभारी SEAS राजेंद्र असाटी का कहना है कि सीखने सिखाने की प्रक्रियाओं में बच्चों की सहभागिता जितनी अधिक होगी।, हम उतने बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे।ई पी ई एस देवगाँव में शिक्षिका मनीषा नायक, बसंती साहू, प्रीति अग्रवाल, सविता द्विवेदी, अखिलेश दहायत का कार्य सराहनीय पाया गया! जन शिक्षा केंद्र हरदुआ में प्राचार्य श्रीमती नीरजा मीता आर्नल्ड एवं जन शिक्षक श्री अरुण पटेल एवं श्री दिलीप त्रिपाठी की उपस्थिति में सभी विद्यालयों के शिक्षकों से अभ्यास प्रश्नों एवं चिंतन की प्रक्रियाओं पर विमर्श किया गया! ई पी ई एस बिछुआ एवं के जी बी व्ही पहाड़ी में बच्चों से चर्चा की गई! वार्डन सत्या मिश्रा एवं रेमेडियल टीचर्स से SEAS की तैयारी, बालिकाओं की राइटिंग, पुस्तकालय की किताबों के अध्ययन पर चर्चा हुई एवं उन्हें कहानी भी सुनाई! कुछ पल अवलोकन हेतु प्रेषित हैँ!


