ओवरलोड सवारी वाहन आटो के पलटने से तीन चार लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु रीठी सामुदायिक केंद्र मैं भर्ती कराया गया है ।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज रविवार को रीठी का बाजार हाट करने आए ग्रामीण बाजार करके अपने घर वापस ऑटो में सवार होकर जा रहे थे । जो शाम लगभग 6 बजे खिरवा और सिमरा के बीच ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया । जिसमें सवार तीन चार लोग घायल हो गए । जिन्हें रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है ।
हरिशंकर बेन


