रिपोर्टर भुवनेश्वर केवट
विधानसभा निर्वाचन 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिले मंश विभिन्न दलों का गठन और चेकपोस्टों की स्थापना की गई है। जिससे निर्वाचन कार्यों की हर गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने गत दिवस रात्रि में तहसील कार्यालय मंडला, कटरा और ग्राम पंचायत ढेंको पहुंचकर निर्वाचन हेतु गठित एफएसटी के कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंपने निरीक्षण के दौरान एफएसटी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।
Jansampark Madhya Pradesh
Chief Electoral Officer Madhya Pradesh
Election Commission of India


