पत्नी के अवैध संबंध के चलते पति ने की प्रेमी की हत्या
पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। पिछले दिनों 5 अक्टूबर को दुर्गा कॉलोनी सिवनी मालवा में एक युवक की देर रात हत्या हो गई थी जिसकी सूचना सिवनी मालवा पुलिस को मिली 5 अक्टूबर को सिवनी मालवा थाने से अरुण उइके पिता उर्फ शिवचरण हुई थी उम्र 20 वर्ष निवासी दुर्गा कॉलोनी बानापुरा को मृत अवस्था में इलाज हेतु लेकर आने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर थाना सिवनी मालवा में मर्ग क्रमांक 94/ 2023 धारा 302 पंजीबद्ध कर जांच में लिया जांच के दौरान मृतक अरुण उईके के परिजन व घटना के साक्षीगण आशीष बरखने अरुण केवट पुरण केवट से घटना के संबंध में पूछताछ की गई जिनके द्वारा बताया गया कि मृतक अरुण उइके का उसके घर के पास में रहने वाले उमेश उइके की पत्नी रीना उइके से अवैध संबंध थे | जिस कारण से उसका घर पर आना जाना था घटना वाले दिन मृतक अरुण उइके आरोपी उमेश उइके के घर पर उपस्थित मिला जिस कारण मृतक एवं आरोपी उमेश के बीच झगड़ा हुआ और झगड़े में आरोपी उमेश उइके ने अरुण उइके के साथ डंडे से मारपीट की थी जिसे गंभीर चोटों से अरुण उइके की मृत्यु हो गई इस पर थाना सिवनी मालवा में आरोपी उमेश उइके के विरुद्ध अपराध 559/23 धारा 302 भारतीय दंड के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कारण एवं उनके निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी स सज्जन सिंह मुकाती के नेतृत्व में टीम का गठन किया जो टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश उइके निवासी दुर्गा कॉलोनी बनापुरा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया एवं न्यायालय में पेश किया गया उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सज्जन सिंह मुकाती नरेंद्र लिलोरे रामेश्वर वर्मा आरक्षक धर्मेंद्र राजावत की महत्वपूर्ण भूमिका रही


