रिपोर्ट-महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोगरगढ़ पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से शराब लेकर ग्राम कटली के मार्ग से होते हुये कलकसा की ओर जा रहे कि सुचना पर , थाना प्रभारी निरीक्षक भरत बरेठ के नेतृत्व में ग्राम कलकसा रोड के सामने चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाहनो की चेकिंग किया जा रहा था। इस दौरान चेकिंग पर। एक मोटरसाइकिल को रोक कर पुलिस द्वारा चेक किया गया जिसमें 02 व्यक्ति मिले जिसे पूछताछ करने पर अपना नाम अनिल राव एवं साहिल वर्मा वाहन में रखे थैला को चेक करने पर 40 पौवा देशी शराब व 04 बीयर जिस संबंध में पूछताछ करने पर आरोपीयों द्वारा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। आरोपीयों का उक्त कृत्य आबकारी एक्ट की परिधि में आने पर आरोपीयों के विरूध्द थाना डोंगरगढ थाना में अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द किया गया मामले में आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया जंहा से जेल वारंट प्राप्त कर जेल भेजा गया।


