शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज का आयोजन जैव विविधता बोर्ड भोपाल वन विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गयां प्रतियोगिता जिले की 24 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी थे जिन्होंने आपस में मिलकर एक प्रश्न पत्र को हल किया। प्रश्न पत्र को हल करने के लिए 1 घंटे का समय था जिसमें 60 प्रश्नों को हल करना था प्रश्न पत्र में विभिन्न प्रकार की वनस्पति टाइगर रिजर्व अभ्यारण एवं मध्य प्रदेश की संस्कृति पर्यटन स्थल के बारे में प्रश्न विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक हल किए प्रश्न पत्रों के मूल्यांकन के पश्चात तीन टीमों का चयन किया गया प्रथम स्थान पर शासकीय हाई स्कूल भीष्म नगर भैंसा राहतगढ़ विकासखंड रही। द्वितीय स्थान पर सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सागर रही। तृतीय स्थान पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिका बमोरी सागर रही। प्रथम पुरस्कार 3000 रू. नगद एवं प्रमाण पत्र द्वितीय पुरस्कार 2100 रू. नगद नगद एवं प्रमाण पत्र तृतीय पुरस्कार 1500 रू. नगद एवं प्रमाण पत्र दिए गए।
दक्षिण वन मंडल के डीएफओ श्री महेंद्र प्रताप सिंह एवं एसडीओ श्री डीएस चौहान एवं उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी श्री सुधीर तिवारी समापन समारोह में उपस्थित रहे। डीएफओ श्री महेंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को जैव विविधता का महत्व एवं वनों का महत्व बताया तथा श्री डीएस चौहान ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के जीवो वनस्पतियों के बारे में बताया विद्यालय के प्राचार्य श्री सुधीर तिवारी जी ने बताया कि प्रत्येक जीव का हमारे जीवन में बड़ा महत्व चाहे कितना भी छोटा जीव हो या जंगल का राजा शेर हो प्रतियोगिता के क्विज मास्टर राजेंद्र अग्निहोत्री एवं पुष्पा लोधी रही। श्री अनुराग चतुर्वेदी श्री राजीव तिवारी ने प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक एवं मूल्यांकन कार्य में प्रदान किया प्रथम स्थान प्राप्त राज्य स्तर पर नवंबर में सहभागिता करेगी।
जिला ब्यूरो दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट
#JansamparkMP


