• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

सागर स्मार्ट सिटी के कार्यों सहित सागर में कुल 519.01 करोड़ के विकासकार्यों का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण एवं शिलान्यास झील साइड एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण सागर की विकास गाथा में ऐतिहासिक कार्य

by Manish Gautam Chiefeditor
October 6, 2023
in सागर
0
सागर स्मार्ट सिटी के कार्यों सहित सागर में कुल 519.01 करोड़ के विकासकार्यों का मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया लोकार्पण एवं शिलान्यास  झील साइड एलीवेटेड कॉरिडोर का निर्माण सागर की विकास गाथा में ऐतिहासिक कार्य
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर दुर्ग सिंह यादव

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश स्तरीय लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान वर्चुअल माध्यम से सागर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के 146.50 करोड़ रूपये लागत के परियोजना कार्यों का लोकार्पण व 8.45 करोड़ रूपये परियोजना लागत के विकासकार्यों का भूमिपूजन सहित सागर नगर पालिक निगम एवं अन्य विभागों के कुल 519.01 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया। इस दौरान सागर के पदमाकर सभागार मोतीनगर से वर्चुअल माध्यम से इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीत तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, कलेक्टर श्री दीपक आर्य, नगर निगम आयुक्त सह कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ श्री चंद्रशेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, श्री गौरव सिरोठिया पार्षद सर्वश्री विनोद तिवारी, श्री गुड्डा धर्मेन्द्र खटीक, श्री अनूप उर्मिल, श्री शैलेन्द्र ठाकुर, श्रीमती रानी अहिरवार सहित अन्य वार्डपार्षद, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत लोकर्पित विभिन्न परियोजनाओं के कार्यों को सफलता पूर्वक पूर्ण कराने हेतु स्मार्ट सिटी के अधिकारी व इंजीनियर्स सहित निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्बोधित करते हुए सागर सहित प्रदेश में किए जा रहे नगरीय विकास कार्यों हेतु नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा की मध्यप्रदेश में आज 5 लाख किलोमीटर से अधिक शानदार सड़के हैं। हमारे शहरों का स्वरूप बदल रहा है। कायाकल्प अभियान चल रहा है। चारों तरफ विकास ही विकास कार्य चल रहे हैं। जहाँ चाह होती है वहां राह निकलती है। मध्यप्रदेश में आज अर्थ व्यवस्था 13.5 लाख करोड़ हुई है। दुनिया में सबसे ज्यादा गेहूं का एक्सपोर्ट भारत से मध्यप्रदेश कर रहा है। ये अपना मध्यप्रदेश है यहां लाड़ली बहनों के खाते में सीधा पैसा जा रहा है। वो अपने बच्चों को प्राथमिकता से इन पैसो से सुविधाएं दे रहीं हैं। मुख्यमंत्री भूअधिकार योजना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को भूमि मालिक बनाएंगे। लाड़ली बहना योजना से बहनों की घर में इज्जत बढ़ी है यह एक सच्चाई है की स्वयं का पैसा इज्जत बढ़ाता है। औरत और आदमी का स्तर समान करना हमारी प्राथमिकता है। दोनों को समान सम्मान मिलना चाहिए। हमनें ऐसी शिक्षा को बढ़ावा दिया की अब प्रत्येक किसान के बेटा बेटी भी पढ़ेंगे और आगे बढ़ेगे। ऐसी कई अन्य योजनाए चल रहीं हैं जिनसे समाज का प्रत्येक वर्ग प्रत्येक नागरिक लाभान्वित हो रहा है। सीखो कमाओ योजना से काम सीखने के साथ ही आय भी होगी और युवाओं में काम सीखने व करने की नई ऊर्जा आएगी। पथ विक्रेता योजना का लाभ मिल रहा है। हर गरीब को पक्की छत देना भी हमारी प्राथमिकता है और आवास योजनाओं के माध्यम से तेजी से इस ओर कार्य किया जा रहा है प्रदेश में कोई टूटे झोपड़े में नहीं रहेगा। महिला अत्याचार रोकने के लिए कड़े कदम हमनें उठाएं हैं। आयुष्मान योजना से 5 लाख तक के इलाज की सुविधा फ्री में मिल रही है। महाकाल लोक ने उज्जैन का सांस्कृतिक के साथ ही आर्थिक विकास किया। इस मॉडल पर प्रदेश भर में कार्य किए जाएंगे।आज 1000 बेटों पर 956 बेटियों का लिंगानुपात रेशों हम प्राप्त कर चुके हैं हम इस लिंगानुपात रेशों को समान करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने जीडीपी के अनुपात में निर्धारित ऋण लिया और विकास के कार्यों में व्यय किया। आज 53 हजार करोड़ रूपये के कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हो रहा है। अपना मध्यप्रदेश अब बीमारू, गरीब प्रदेश नहीं है। अब यह तेजी से विकसित होता प्रदेश है। यह धरती सभी के लिए है सभी को सुविधा लाभ दिलाना हमारी प्राथमिकता है। सामाजिक न्याय ये है की सभी को सुविधाओं का लाभ मिले।

विधायक श्री शैलेन्द्र जैन ने लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम पश्चात जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीयों सहित एलिवेटेड कॉरिडोर का भ्रमण किया व नगरवासियों को बधाई देते हुए कहा की यह शहर के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। अब चकराघाट से दीनदयाल चौराहे की दूरी नाममात्र की रह गई है। खेल परिसर और मल्टीपल पार्क जैसी सुविधाओं से बच्चों सहित शहर का प्रत्येक नागरिक लाभान्वित होगा। उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और खिलाड़ी ऊंचे स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

महापौर श्रीमती संगीता तिवारी ने कहा की आज सागर विकास की नित नई इबारत लिख रहा है इसी क्रम में एक और ऐतिहासिक कार्य एलीवेटेड कॉरिडोर के रूप में हमारे सामने है यह बहुप्रतीक्षित परियोजना पूर्ण होने से शहर का यातायात दबाव कम होगा और लोग कम समय में आने जाने में सक्षम होंगे। साथ ही इससे शहर की खूबसूरती भी बढ़ी है। झील के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद एक मनमोहक नजारा हमें देखने मिलेगा और इस एलीवेटेड से हम सुंदर झील सहित शहर को निहार सकेंगे। आज यह घूमने के लिए नागरिकों की पहली पसंद बन गया है लोग यहां आने के लिए आकर्षित हो रहे हैं। इसके साथ ही लोकार्पित की गई अन्य परियोजनाओं का लाभ भी नागरिकों को मिलेगा। इनसे नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार होगा और हमारा सागर तेजी से विकसित होगा।

महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी ने कहा की मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सतत विकास किया जा रहा है आज एलीवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण के रूप में सागर के इतिहास में एक बड़ी सौगात जुड़ने जा रही है। आज सागर का प्रत्येक नगरवासी गौरव महसूस कर रहा है हमारा सीना चौड़ा और सर गर्व से ऊंचा हो रहा है विकास कार्यों को देख कर हम सभी कृतज्ञ हैं की मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के प्रयासों से ये सोगते हमें मिल रहीं हैं। यह उपलब्धि है विकास की सोच के साथ कार्य करने की। आने वाले काल खण्ड में आज का दिन विशेष मायने रखेगा ज़ब प्रदेश भर में विकास कार्यों के लोकार्पण व भूमिपूजन की सोगते मिली हैं। सभी नागरिकों से आग्रह है की कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छता का कार्य हम सब करें और कार्यक्रम स्थल को स्वच्छ बनाने की परम्परा का निर्माण करें।

उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इन कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण हेतु कुल – 348.15 करोड़ रू. की लागत से संभाग सागर में 19.33 करोड़ की लागत से सागर शहर में बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1051/12 में समपार क्रमांक- 27 पर आर.ओ. बी. निर्माण, 7.50 करोड़ की लागत से सागर जिले के नगनाडोगा लोहारा मार्ग के कि.मी. 4/2 पर धसान नदी पर पुल निर्माण, 18.85 करोड़ की लागत से सागर शहर में गुड़ा-लिधोरा डुंगासरा मार्ग एवं बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1059/2-3 में समपार क्रमांक-32 पर आर. ओ.बी. निर्माण, 49.12 करोड़ की लागत से सागर शहर में सागर बायपास (एन. एच. 26) (एन एच-86) एवं ( एन. एच. 26 ए) मार्ग एवं बीना कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1045/4- 5 पर समपार क्र- 21 पर आर.ओ. बी. का निर्माण, 7.42 करोड़ की लागत से सागर बायपास मार्ग के कि.मी. 4/2 में नाले पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण , 28.56 करोड़ की लागत से सागर जिले में नरयावली-लुहारी मार्ग में बीना कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1029/9-10 में समपार क्र.-16 के ऐवज में आर. ओ. बी. का निर्माण कार्य, 26.78 करोड़ की लागत से सागर शहर में बीना-कटनी रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 1050/12 में समपार क्रमांक- 25 पर आर.ओ. बी. निर्माण।

41.2 करोड़ की लागत से सागर जिले के बीना शहर में बीना खिमलासा मार्ग एवं मालखेड़ी-करौंद रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 980/9-10 में समपार क्र.-310(ए) पर आर.ओ. बी. निर्माण कार्य, 40.47 करोड़ की लागत से सागर जिले के बीना शहर में बीना-झांसी एवं बीना-कोटा सेक्शन के समपार क्रमांक-309 / सी एवं 003 स्पेशल के ऐवज में आर.ओ. बी. एवं आर.य. बी. का निर्माण, 57.14 करोड़ की लागत से सागर जिले के भोपाल बीना रेल्वे सेक्शन के कि.मी. 957/16-18 में समपार क्रमांक-300 ( मण्डीबामोरा में) पर एवं कुरवाई- गुदावल मार्ग के कि.मी. 7/10 में आर. ओ. बी. निर्माण कार्य, 12.61 करोड़ की लागत से सागर जिले के बरौंदिया हाट से कुरवाई- कैथौरा मार्ग में बीना नदी पर पुल निर्माण, 11.40 करोड़ की लागत से जिले के राहतगढ़-खुरई मार्ग के कि.मी. 12/10 में बीना नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 7.40 करोड़ की लागत से जिले के ग्राम टकराना से लोटना लोटनी मार्ग के कि.मी. 1/2 में धसान नदी पर पुल निर्माण , 9.24 करोड़ की लागत से सागर जिले के जैतपुर से परैला मार्ग पर शताब्दी नदी पर पुल निर्माण, 7.12 करोड़ की लागत से सागर जिले के गौरझामर-केसली-टड़ा सियरमऊ मार्ग में शताब्दी नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण, 4.19 करोड़ की लागत से सागर जिले के देवरी शहर में झूनकू नदी पर उच्चस्तरीय पुल पहुंचमार्ग एवं सुरक्षा कार्य सहित अन्य।

लोक निर्माण पीआईयू द्वारा 10.61 करोड़ रू. की लागत से
6.67 करोड़ की लागत से जिला सागर में मानसिक अविकसित बच्चों का विशेष विद्यालय एवं संयुक्त छात्रावास निर्माण कार्य (सामाजिक न्याय विभाग), 3.94 करोड़ की लागत से जिला सागर में 120 सीटर नवीन पोस्ट मैटिक कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य (अनुसूचित जाति विभाग)

मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकारी कुल 31.20 करोड रू.
9.43 करोड की लागत से बीना के पिपरिया से शेखपुर पर सीएच 12450 एम पर हाईलेवल ब्रिज का भूमिपूजन, 4.80 करोड की लागत से जैसीनगर में चौ. में धसान नदी पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण। 9000 मी. पडरई से ढकरई रोड का भूमिपूजन, 6.46 करोड की लागत से टी03-एनएच 26 पर स्थानीय नाले के पार देवरी से नरयावली से ताजपुर तक आरडी 21500 पर प्रमुख पुल, 5.82 करोड की लागज से टी03-एनएच 26 पर खोकरा नाला पर देवरी से नरयाओली से ताजपुर तक आरडी 38700 मीटर पर प्रमुख पुल का भूमिपूजन, 4.67 करोड की लागत से टी03-एनएच 26 पर धसान नदी पर देवरी से नरयावली से ताजपुर तक आरडी 39300 पर प्रमुख पुल का भूमिपूजन करेंगे।

सागर स्मार्ट सिटी अंतर्गत कार्यों का लोकार्पण /भूमिपूजन की लागत 146.50 करोड़ रू.
89.94 करोड़ की लागत से एलीवेटिड कोरीडोर का निर्माण कार्य का लोकार्पण, 9.17 करोड़ की लागत से स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य फेस / का लोकार्पण, 14.23 करोड़ की लागत से खेल परिसर मैदान का पुन विकास कार्य का लोकार्पण, 12.3 करोड़ की लागत से संजय ड्राइव रोड का पुनविकास का लोकार्पण, 5.17 करोड़ की लागत की विभिन्न पार्को का पुन विकास फेस 2 का लोकार्पण, 4.44 करोड़ की लागत से वृध्दाश्रम निर्माण का लोकार्पण, 3.6 करोड की लागत से हेरीटेज मानुमेंटस का रेस्टोरेशन का लोकार्पण, 5.22 करोड की लागत से सी.एंड डीवेस्ट प्लांट का निर्माण का लोकार्पण, 1.98 करोड की लागत से सीसीटीव्ही सर्विलांस की स्थापना का लोकार्पण, 1.26 करोड की लागत से ए.एस.आई. संग्राहालय के डिजाईन और विकास कार्य का लोकार्पण

नगर निगम सागर में 8.45 करोड रू. की लागत से

पीपीपी आधारित कन्वेंशन सेंटर निर्माण कार्य का भूमिपूजन, 5.99 करोड की लागत से ट्रेड एंड कल्चर सेंटर का भूमिपूजन, 2.46 करोड की लागत से इंटेलीजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम फेस 2 का भूमिपूजन

लोक निर्माण विभाग द्वारा 5.3 करोड रू. की लागत से

3.62 करोड की लागत से सिटी लिंक मार्ग के वाइडनिंग का कार्य का भूमिपूजन, 1.41 करोड की लागत से खुरई रोड जंक्शन इम्पू्रवमेंट का भूमिपूजन किया गया।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
लायंस क्लब इटारसी कपल द्वारा सेवा सप्ताह के पांचवें दिन बच्चों का स्वास्थ परिक्षण किया गया

लायंस क्लब इटारसी कपल द्वारा सेवा सप्ताह के पांचवें दिन बच्चों का स्वास्थ परिक्षण किया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d