रिपोर्टर अंकित नेमा
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना की अध्यक्षता में बुधवार को राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2023 के अंतिम प्रकाशन की जानकारी दी और उन्हें मतदाता सूची की एक – एक प्रति सीडी के साथ प्रदाय की। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, श्री महंत प्रीतम पुरी, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री रमाकांत धाकड़, श्री अमितेन्द्र नारोलिया, श्री लाल सिंह गौतम, श्री रोहित कुमार राव, श्री शैलेन्द्र सिंह जाट, श्री गिरवर सिंह टेन्टवाल मौजूद थे।
विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी
बैठक में उन्होंने बताया कि जिले के चारों विधानसभा में कुल 8 लाख 50 हजार 7 सौ 76 मतदाता है जिनमें से पुरूष मतदाता 4 लाख 38 हजार 6 सौ 66 पुरूष मतदाता, 4 लाख 12 हजार 94 महिला मतदाता एवं 16 अन्य मतदाता है। विधानसभा गोटेगांव में 1 लाख 11 हजार 2 सौ 44 पुरूष मतदाता, 1 लाख 5 हजार 4 सौ 67 महिला मतादाता एवं 4 अन्य मतदाता है। विधानसभा नरसिंहपुर में 1 लाख 18 हजार 8 सौ 91 पुरूष मतदाता, 1 लाख 13 हजार 4 सौ 28 महिला मतदाता एवं 5 अन्य मतदाता है। विधानसभा तेन्दूखेड़ा में 97 हजार 8 सौ 70 पुरूष मतदाता, 91 हजार 8 महिला मतदाता एवं 3 अन्य मतदाता है। विधानसभा गाडरवारा में 1 लाख 10 हजार 6 सौ 61 पुरूष मतदाता, 1 लाख 2 हजार 191 महिला मतदाता एवं 4 अन्य मतदाता है। इन चारों विधानसभाओं में 80 वर्ष से अधिक 13 हजार 3 सौ 69 मतदाता है, दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 8 हजार 7 सौ 20 है। डाक मतपत्र के आधार पर मतदान करने हेतु 12 सौ 18 मतदाता सहमत है। यह आंकड़े बताते है कि अधिकांश दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान केन्द्र पर जाकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे और मतदान करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन्हें मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधायें भी प्रदान करने की जायेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में अवगत कराया कि कृषि उपज मण्डी नरसिंहपुर में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी की जायेगी। प्रत्येक विधानसभा में कम से कम 30 पिंक बूथ तैयार किये जायेंगे। निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निर्वाचन सुनिश्चित करने के लिए इंटर डिस्ट्रिक चैक पोस्ट पर सीसीटीव्ही कैमरे भी लगाये जायेंगे। एसएसटी टीम का भी विधानसभावार गठन किया जा चुका है। स्टेट लेवल मास्टर ट्रेनर डॉ. चन्द्रशेखर राजहंश ने पावर प्वांट प्रजेंटेशन के माध्यम से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जायेगी। इसके लागू होते ही तत्काल की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहियों की भी जानकारी उन्होंने दी। उन्होंने निर्वाचन व्यय में शामिल किये जाने वाले व्यय, सी विजिल एप, सुविधा एप की भी जानकारी दी।
बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईव्हीएम का भी डिमोंस्ट्रेशन करवाया गया।


