नरसिंहपुर अंकित नेमा
उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में 3 अक्टूबर 2023 को वन्य प्राणी सप्ताह के दौरान मध्यप्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज कार्यक्रम 2023 का आयोजन कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना, वनमंडल अधिकारी श्री पीडी गेब्रियल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री एचपी कुर्मी की मौजूदगी में आयोजित किया गया।
जैव विविधता क्विज में जिले की 46 टीमें सम्मिलित हुई, क्विज में कुल 90 प्रश्न पूछे गये। स्कूली छात्र- छात्राओं को जैव विविधता के महत्व को भी बताया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुश्री बाफना ने उपस्थित छात्र- छात्राओं को गौरैया एवं गिलहरी की कहानी के माध्यम से जैव विविधता के महत्व को बताया।
प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीटीआई गाडरवारा के छात्र शिवाजी राजपूत, प्रयाग किरार व अभिषेक प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडरवारा की छात्रा रूपाली वैष्णव, साक्षी पाली व सिमरन धानक द्वितीय स्थान पर रहीं एवं शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के छात्र आयुष शर्मा, अमित चौधरी व गर्वित गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार 3 हजार रूपये प्रति छात्र एक हजार रूपये, द्वितीय पुरूस्कार 21 सौ रूपये प्रति छात्र 7 सौ रूपये व तृतीय पुरूस्कार 15 सौ रूपये प्रति छात्र 5 सौ रूपये का भुगतान छात्रों के खातों में किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरुस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरुस्कार प्राप्त विजेता टीम राज्य स्तरीय जैव विविधता क्विज कार्यक्रम में नरसिंहपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम में उप वनमंडल अधिकारी श्रीमती प्रीति अहिरवार, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य श्री बीएस शर्मा, क्विज मास्टर डा. अशोक उदेनिया, श्री प्रशांत पटैरिया, परिक्षेत्र अधिकारी श्री पीके प्यासी व वन विभाग के अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।


