• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

केंद्रीय जेल की खाली जगह पर अत्यधिक सर्व सुविधा युक्त बनेंगे डिस्टिक बिजनिश सेंटर बनेगा बहुमंजिला आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर रोजगार के साथ स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2023
in सागर
0
केंद्रीय जेल की खाली जगह पर अत्यधिक सर्व सुविधा युक्त बनेंगे डिस्टिक बिजनिश सेंटर बनेगा बहुमंजिला आवासीय एवं व्यवसायिक परिसर  रोजगार के साथ स्वरोजगार के मिलेंगे अवसर
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू

महानगरों की तर्ज पर किया जाएगा सागर का विकास
– मंत्री श्री सिंह

सागर शहर में स्थापित केंद्रीय जेल के विस्थापन से खाली होने वाली जमीन पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सर्व सुविधायुक्त बहुमंजिला आवासीय परिसर एवं व्यवसायिक परिसर के साथ डिस्टिक बिजनेश सेंटर भी तैयार किया जाएंगा, जिससे कि न केवल रोजगार प्राप्त होगा बल्कि स्वरोजगार भी उत्पन्न किया जा सकेगा, जिससे सागर का विकास महानगरों की तर्ज पर होगा और सागर का नाम महानगरों की श्रेणी में शामिल होगा।

केंद्रीय जेल सागर का विस्थापन सागर शहर से 12 किलोमीटर दूर चितौरा में 200 एकड़ जमीन पर 250 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक रूप से शीघ्र ही प्रारंभ होगा। सागर की केंद्रीय जेल की 40 एकड़ खाली भूमि पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सर्व सुविधा युक्त अत्यधिक आवासीय परिसरों एवं व्यवसायिक काम्पलेक्सों का निर्माण किया जाएगा। जिससे कि सागरवासियों को रोजगार के साथ स्वरोजगार भी उत्पन्न होगा। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह के अथक प्रयासों से सागर के केंद्रीय जेल के विस्थापन के लिए चितौरा में 200 एकड़ जमीन पर 250 करोड़ रू. की लागत से डीपीआर स्वीकृत की गई है, जिसकी शीघ्र ही निविदा जारी होकर कार्य प्रारंभ होगा ।

मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सागर की यह महत्वाकांक्षी योजना है जिससे कि सागर का विकास महानगरों की तर्ज पर किया जा सकेगा एवं सागर का नाम महानगरों की सूची में शामिल होगा। मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल सागर गोपालगंज की 40 एकड़ जमीन पर यह व्यवसायिक परिसर एवं आवासीय परिसर तैयार होगा। जिसमें 75 प्रतिशत जमीन पर आवासीय परिसर एवं 25 प्रतिशत जमीन पर व्यावसायिक परिसर शीघ्र आकार लेगा। इससे न केवल सागरवासियों के लिए आवास की समस्या हल होगी बल्कि बीच वे शहर में अपना व्यवसाय भी कर सकेंगे। जिसमें उनको सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि केंद्रीय जेल सागर की 40 एकड़ जमीन जिसकी बाजार कीमत 260 करोड़ रू. आंकी गई है। इस बहुमूल्य जमीन पर बहुंजिला इमारत का निर्माण किया जाएगा, जिससे कि सागर का विकास महानगरों की तर्ज पर हो सकेगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जेल सागर को ब्लॉक नंबर 70 खसरा नंबर 459 ,514 की 14.33 हेक्टेयर जमीन पर यह निर्माण कार्य होगा। उन्होंने बताया कि आवासीय परिसर 75 प्रतिशत 11.1879 हेक्टर अर्थात 111879.31 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आवास तैयार कराए जाएंगे। इसी प्रकार व्यावसायिक परिसर 25 प्रतिशत अर्थात 3.7293 हेक्टर 37293.11 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक काम्पलेक्स बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संपूर्ण जमीन की कीमत 42,400 रू. वर्ग मीटर के हिसाब से आंकी गई है। इस आवासीय परिसर एवं व्यवसायिक परिसर बन जाने से सागरवासियों को बीच शहर में न केवल अपना आवास प्राप्त होगा बल्कि रोजगार एवं व्यवसाय करने के लिए जगह भी उपलब्ध होगी। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि बहुमंजिला मल्टीस्टोरी आवासीय परिसर बनने से जिलेवासियों के लिए एक जगह पर अधिक से अधिक लोगों को बीच शहर में आवास उपलब्ध होंगे। जबकि व्यवसायिक काम्पलेक्स जोकि बहुमंजिला होगा। जिसमें मल्टीफलेक्स कार्यालय हेतु परिसर, व्यावसायिक दुकानें भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्हांने बताया कि वातावरण को साफ स्वच्छ बनाये रखने के लिए पार्क एवं पौधा रोपण भी होगा। साथ में आपदा काल से निपटने के लिए फायर ब्रिग्रेड सिस्टम एवं अस्पताल की व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित कराई जाएगी। इसी में सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए सामुदायिक भवन, स्वीमिंग पूल, जिंम, पार्क, वाचनालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
निर्वाचन से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें – डॉ. सिडाना  समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

निर्वाचन से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें - डॉ. सिडाना समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d