सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
अतिक्रमणकर्ताओं से अतिक्रमण से मुक्त कराई गई शासकीय भूमि पर सर्व सुविधायुक्त सुराज कॉलोनी बनाई जाएगी। जिसमें गरीब व्यक्तियों को मकान प्रदान किए जाएंगे। यह सुराज कॉलोनी प्रदेश की मॉडल कॉलोनी में शामिल होगी। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय भूमि पर से हटाए गए अतिक्रमण की भूमि को सुरक्षित करते हुए गरीब व्यक्तियों के लिए सुराज कॉलोनी के माध्यम से मकान उपलब्ध कराए जाएंगे ।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की योजना है कि कोई भी व्यक्ति आवास हीन नहीं रहेगा, चाहे वह कितना ही गरीब क्यों न हो। उन्होंने कहा कि इसी योजना के तहत खुरई की अत्यंत गरीब व्यक्तियों को सर्व सुविधायुक्त कॉलोनी सुराज कॉलोनी के नाम से तैयार की जा रही है जिसमें 60 मकान बनाए जाएंगे।
सुराज कॉलोनी में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे बिजली, पानी, सड़क, पार्क, सामुदायिक भवन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि सुराज कॉलोनी में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र एवं पालना घर भी बनाया जाएगा, जिसमें सुराज कॉलोनी के निवासी व्यक्ति अपने बच्चों को अच्छे से अच्छे शिक्षा का श्री गणेश कर सकें। सुराज कॉलोनी में बनने वाले मकान भूतल और प्रथम तल दोमंजिला मकान होंगे, जिसमें ड्राइंग रूम, बैडरूम, किचन, लेट, बाथ, टेरेस तैयार की जाएगी।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि खुरई के जगदीशपुरा वार्ड में अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि पर यह कॉलोनी लगभग 13 करोड़ रुपए से अधिक की राशि से तैयार की जा रही है।


