• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*विद्यार्थियों के बेहतर रिजल्ट के लिए उपयोगी पुस्तिका मिशन आधार का हुआ विमोचन* *सांसद और विधायकों की विकास निधि से कलेक्टर का नवाचार हुआ साकार* *मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल ने किया पुस्तिका का विमोचन*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2023
in कटनी
0
*विद्यार्थियों के बेहतर रिजल्ट के लिए उपयोगी पुस्तिका मिशन आधार का हुआ विमोचन*  *सांसद और विधायकों की विकास निधि से कलेक्टर का नवाचार हुआ साकार*  *मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल ने किया पुस्तिका का विमोचन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

देखिऐ VIDEO

कटनी। जिले में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सुधार लाने के लिए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा किए जा रहे नवाचारों में से एक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तिका मिशन आधार का आज कलेक्ट्रेट सभागार में विधिवत विमोचन किया गया। जिले की सांसद एवम् विधायकों की निधि से वित्त पोषित इस बुकलेट का विमोचन मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल द्वारा शहडोल सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम और कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह सहित अन्य की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों के लिए इस तरह की पहल करने वाला कटनी प्रदेश का संभवतः

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231003-WA0067.mp4
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231003-WA0066.mp4

पहला जिला है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद के इस नवाचार के लिए शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह सहित जिले के तीनों विधायकों ने अपनी अपनी विकास निधि से 2.50 -2.50 लाख रुपए बुकलेट के प्रकाशन के लिए उपलब्ध कराए हैं।
*22 हजार से अधिक प्रतियों का हुआ प्रकाशन*
जिले के सभी शासकीय उच्च एवम् उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 10 और कक्षा 12 के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए 22 हजार से भी अधिक बुकलेट का प्रकाशन जिला प्रशासन द्वारा कराया गया है। जिनमें कक्षा 10 के सभी 6 विषयों में 1200 एवं कक्षा 12 की 21585 पुस्तिका का प्रकाशन किया गया है। जिसमें कक्षा 12 के अंग्रेजी की 8700, गणित की 890, भौतिकी की 3000, रसायन विज्ञान की 3000, अर्थशास्त्र की 4970, अन्य विषयों की 950 पुस्तिका शामिल हैं। विमोचन उपरांत इन 22785 उपयोगी बुकलेटों का वितरण जिले के सभी शासकीय उच्च एवम् उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रारंभ हो गया है। कक्षा 10 वी के सभी विषयों और कक्षा 12 वी के चुनिंदा विविध विषयों के लिए पृथक पृथक बुकलेट का प्रकाशन कराया गया है। जिसमें जिले के विषय विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विषय अंतर्गत परीक्षा में संभावित और चुनिंदा प्रश्नों और अभ्यासों के श्रेष्ठ उत्तरों को शामिल किया गया है।
*शिक्षा सुधार के लिए ऐतिहासिक कदम*
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में जिले की माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम निराशाजनक आने के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसे बेहद गंभीरता से लिया गया तथा इसकी विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आए तथ्यों के आधार पर नवीन शिक्षण सत्र के साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिले के सभी शासकीय उच्च एवम् उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 10 और 12 के विद्यार्थियों का मासिक मूल्यांकन टेस्ट प्रारंभ कराया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने और परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए एक नवाचार निर्धारित किया गया। जिसके तहत इन दोनों की कक्षाओं के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए परीक्षा आधारित बुकलेट का प्रकाशन कराने का निर्णय लिया गया।
*सांसद और विधायकों का मिला सहयोग*
बुकलेट प्रकाशन के लिए जिला प्रशासन के पास किसी प्रकार का मद न होने के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में सहयोग का प्रस्ताव रखा गया, जिसे उनके द्वारा सहर्ष स्वीकार कर स्वयं आगे आकर अपनी विकास निधि से इसके लिए राशि उपलब्ध कराई गई। जिसमें सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह, विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल, विधायक बहोरीबंद प्रणय पांडे व विधायक विजयराघवगढ़ संजय पाठक द्वारा 2.50-2.50 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।
*रिजल्ट में सुधार का बनेगी आधार : कलेक्टर*
मिशन आधार पुस्तिका के विमोचन के अवसर पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी विद्यार्थियों को अपना संदेश प्रसारित करते हुए कहा कि यह पुस्तिका उनके परीक्षा परिणामों में सुधार का आधार बनेगी और परीक्षार्थी इसका अध्य्यन कर अच्छे अंक अर्जित कर सकेंगे। इसमें विषय वस्तु का चयन जिले के विषय विशेषज्ञों द्वारा गहन अध्ययन कर किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थी पाठ्य पुस्तकों का अच्छी तरह से अध्ययन करें, यह पुस्तिका उनके इस अध्ययन में मात्र सहयोग का आधार है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जबलपुर 17 पिस्टल और कटटे बरामद, क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

जबलपुर 17 पिस्टल और कटटे बरामद, क्राइम ब्रांच और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d