कटनी (02 अक्टूबर)- शासकीय महाविद्यालय बरही में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्राचार्य प्रो. आर. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अरविंद सिंह के नेतृत्व में स्टाफ सदस्यों एवं स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
महाविद्यालय स्टाफ के सदस्यों एवं स्वयंसेवकों द्वारा कमरों, खेल परिसर, गांधी गार्डन एवं महाविद्यालय के आस-पास की साफ सफाई की गई तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉ अरविंद सिंह द्वारा स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर विद्यार्थियों को अपने अपने घरों के आस पास सफाई रखने के साथ पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने एवं नारो के माध्यम से जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियंका तोमर, डॉ. सुनीता सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, श्री कृष्णपाल सिंह, सौरभ सिंह, पवन दुबे, अनुराग सोनी, कैश अंसारी तथा स्टॉफ के अन्य सदस्य, रासेयो स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।


