मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 अक्टूबर को दोपहर लगभग 12:30 बजे मालवीय नगर, न्यू मार्केट भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में स्टेट मीडिया सेंटर का भूमिपूजन करेंगे। छिन्दवाड़ा जिले से इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जाने वाले पत्रकारों को लेकर जा रही 2 बसों को कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


