सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की एनसीसी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा रक्तदान महादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था प्राचार्य डॉ संजीव दुबे के संरक्षण में एवं जिला संगठक डॉ. संगीता मुखर्जी एवं डॉ जय नारायन यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही डॉ. अमर कुमार जैन, रा.से.यो. मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल तबरेश मंसूरी, रा. से. यो. राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित स्वयंसेवक अंकित चौरसिया, अमित चौरसिया की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
रक्तदान महादान कार्यक्रम में छात्रों ने रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्राचार्य डॉ. संजीव दुबे ने छात्रों के द्वारा किए गए रक्तदान को महादान कहते हुए कहा यह महादान कई पीड़ित जीवन को स्वस्थ बनाने में अमृत का कार्य करेगा। सभी छात्रों को रक्तदान हेतु प्रेरित करते हुए छात्रों को सफल कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में स्वयंसेवक प्रशांत, काजल, पूनम, श्रेजल, भारती, शिवांक कैलाश एवं अन्य सभी स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


