सागर रिपोर्टर टीकाराम साहू
गांधी जयंती 2 अक्टूबार के उपलक्ष्य में ई.फ.ए. विद्यालय में स्वच्छ भारत दिवस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अनिल मिश्रा सेवानिवृत प्राचार्य, मुख्य अतिथि श्री सुधीर तिवारी प्राचार्य उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय. विशिष्ट अतिथि श्री आर.आर.चौरासिया डाईट श्री विद्यासागर उपाध्याय, श्री एम.के. कोष्टी, प्राचार्य श्री अग्निहोत्री, प्राचार्य श्री संतोष प्यासी प्राचार्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे, सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं श्री शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों को स्वयं जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ महेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा कि सत्य एवं अहिंसा का पथ कठिन अवश्य है लेकिन सफलता एवं लक्ष्य प्राप्ति निश्चित है क्योंकि सच्चाईयों के साथ किया गया कोई भी कार्य स्वप्न को साकार अवश्य करता है जीवन में जो भी करें पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ करें। इसी दौरान स्वच्छता क्लब का गठन किया गया जिसका प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पटैल को बनाया गया। इनके द्वारा छात्राओं को कचरा प्रबंधन एवं उसका पृथक्करण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक आदि के विकल्प के संबंध में जागरूक किया गया। कचरा मुक्त प्रबंधन पर छात्राओं ने निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया तथा स्लोगन लिखे। ‘‘स्वच्छता ही सेवा एवं कचरा मुक्त भारत विषय पर छात्राओं ने रंगों के साथ अपने भाव उकेरे। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा श्रमदान स्वच्छ सामूदायिक सेवा जैसे विषयों पर महत्व समझाया तथा छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। संपूर्ण कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रिंकी राठौर के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम संचालित किया गया।
स्वच्छता अभियान का संचालन एवं शपथ डॉ. नाहिद परवीन द्वारा दिलाई गई। शपत में स्वच्छता के प्रति सजग रहने हर वर्ष 100 घण्टें यानी हर सप्ताह 2 घण्टें श्रमदान करने गंदगी न करने देने सबसे पहले कार्यस्थल घर मुहल्ले से शुरूआत स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करने एवं 100 व्यक्तियों से करवाने एवं मेरी तरह स्वच्छ बनाने स्वच्छाता की ओर कदम बढ़ाने की शपथ/संकल्प चित्रकला विधा में श्रीमती रश्मि साहू, श्रीमती पूजा खरे स्लोगन राईटिंग प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी पटैल, कविता पाठ प्रभारी श्रीमती नेहा सोनी, टि्ंवकल ताम्रकार वाद-विवाद प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती नीलोफर खान द्वारा सम्पन्न हुई। स्वच्छता अभियान लेने वाली सभी विधाओं में छात्राओं को पुरूस्कार दिये। श्रीमती मालिनी जैन, श्रीमती रंजीता जैन,श्री धनीराम लड़ीया, श्री ओ.पी.श्रीवास्तव,श्री संदीप राय,श्री पन्नालाल अहिरवार की भी स्वच्छता अभियान में मुख्य भूमिका रही।


