VIDEO
सोमवार गांधी जयंती के अवसर पर कटनी पुलिस द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सदस्यों का प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, काययक्रम में जिले भर से आये लगभग 200 सदस्यों ने शिरकत करते हुए प्रशिक्षण प्राप्त किया। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सदस्यों को सम्बोधित करते हुए श्री रंजन ने आज के परिवेश में ग्राम एवं नगर रक्षा समिति सदस्यों को पुलिस एवं जनता के बीच की महत्त्वपूर्ण कड़ी बताया, साथ ही विषम परिस्थितियों में
पुलिस के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के उनके जज्बे की भूरी- भूरी प्रंशषा करते हुए आने वाली चुनैतियों के प्रति सतर्क भी किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, नगर पुलिस अधीक्षक ख्याती मिश्रा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उमाकांत उमराव, अनुविभागीय अधिकारी स्लिमनाबाद अखिलेश गौर, उप पुलिस अधीक्षक अजाक रितेश शिव एवं बड़ी संख्या में पुलिस स्टाफ की मौजूदगी रही।


