जेपीवी डीएवी विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं ने गांधी जयंती के अवसर पर भारत सरकार के जल शक्ति और शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान में भाग लिया ।
प्रातः 10 बजे सभी विद्यालय प्रांगण में एकत्रित हुए एवं स्वच्छता हेतु निर्दिष्ट स्थान पर मास्क एवं ग्लव्स लगाकर सभी पहुंचे ।
वहां उन्होंने कचरा अलग किया घास एवं अवशिष्ट एकत्रित कर डस्टबिन में डाला तथा झाड़ू दी ।
यह प्रयास दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने एवं कर्मठता का संदेश देता है।
विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी के मार्गदर्शन में अभियान में सहभागिता सुचारू रूप से संपन्न हुई।
उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान के महत्व पर अपना संदेश प्रेषित किया। श्री समीर दास ने दैनिक जीवन में स्वच्छता और कर्मठता को अपनाने की बात कही ।
लगभग 1 घंटे के उत्साह पूर्वक श्रमदान पश्चात सभी ने प्रस्थान किया।



