• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

एस्ट्रोटर्फ लगने से हजारों आंखों का सपना होगा पूरा,विधायक डॉ. शर्मा और उनकी टीम के प्रयासों से शहर को मिलेगा एस्ट्रोटर्फ

by Manish Gautam Chiefeditor
September 30, 2023
in नर्मदापुरम
0
एस्ट्रोटर्फ लगने से हजारों आंखों का सपना होगा पूरा,विधायक डॉ. शर्मा और उनकी टीम के प्रयासों से शहर को मिलेगा एस्ट्रोटर्फ
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

इटारसी। शहर के गांधी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ लगने से हजारों आंखों का सपना पूरा होगा। एस्ट्रोटर्फ की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। खेल विभाग संचालक के पास फाइल पहुंच चुकी है और सब कुछ योजना अनुसार चला तो अगले हफ्ते में टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। वर्षों से जनप्रतिनिधियों और आला अधिकारियों से आस लगाकर सैंकड़ों हॉकी खिलाडिय़ों और हजारों हॉकी प्रेमी दर्शकों ने जो सपना देखा था, वह विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के प्रयासों से बहुत जल्द पूरा होने वाला है। गांधी स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ लग जाने से न सिर्फ स्थानीय हॉकी प्रतिभाओं को आज की हॉकी अनुसार अपना खेल निखारने का अवसर मिलेगा बल्कि यहां होने वाली अखिल भारतीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता में देश की नामी टीमें भी आकर खेलने को तैयार हो जाएंगी। आज एस्ट्रोटर्फ पर हॉकी खेली जाती है, चट ग्राउंड (मिट्टी का मैदान) पर हॉकी खेलने से बड़ी टीमें परहेज करती हैं। एस्ट्रोटर्फ लगने से बड़ी टीमें यहां आना प्रारंभ हो जाएंगी।

एक टीम ने किया काम

दरअसल, गांधी मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगाने की बात लगभग डेढ़ दशक पुरानी हो चली है, और लोगों की आंखों में सपना भी लगभग धुंधला सा गया था, लेकिन विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा और उनकी टीम ने इस बार ऐसा प्रयास किया कि आखिरकार खेल मंत्री और खेल संचालक को भी इटारसी में एस्ट्रोटर्फ देना ही पड़ा। मप्र तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला हॉकी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शिरीष कोठारी, सचिव कन्हैया गुरयानी ने विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के मार्गदर्शन में लगातार भोपाल जाकर खेल मंत्रालय एवं खेल संचालनालय में इटारसी में हॉकी के एस्ट्रोटर्फ के पक्ष में दमदारी से बात रखी और आखिरकार स्वीकृति हो गयी। गांधी स्टेडियम मैदान में एस्ट्रोटर्फ के लिए सर्वे भी होकर रिपोर्ट भी पहुंचकर ओ के हो गयी है। पिछले शनिवार को खेल विभाग से सर्वेयर संजय यादव आए और मैदान का संपूर्ण सर्वे करके ले गये। उन्होंने इसकी रिपोर्ट भी भेज दी है। खेल संचालनालय में इटारसी के हॉकी मैदान में एस्ट्रोटर्फ लगने संबंधी फाइल भी खेल संचालक के पास पहुंच गयी है। माना जा रहा है कि फाइल भी जल्द ही ओ के होकर अगले सप्ताह में इसके टेंडर जारी हो सकते हैं। एस्ट्रोटर्फ पर आज के जमाने की हॉकी देखने की इच्छा और सपना यहां के हॉकी प्रेमियों ने देखा है और यहां के बच्चों को भी उच्च स्तरीय तैयारी के लिए एस्ट्रोटर्फ की महती जरूरत थी जो विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा के प्रयासों से पूर्ण हो रही है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर छेड़छाड़ के आरोपी कन्हवारा प्राचार्य के विरुद्ध विजयराघवगढ़ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज

कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर छेड़छाड़ के आरोपी कन्हवारा प्राचार्य के विरुद्ध विजयराघवगढ़ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d