• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, March 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी

by Manish Gautam Chiefeditor
September 29, 2023
in ढीमरखेड़ा
0
जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिली युवती की लाश,क्षेत्र में फैली सनसनी

निर्वस्त्र स्थिति में मिली लाश में पड़ चुके थे कीड़े, आ रही थी दुर्गंध,ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बरेली से लगे जंगल की घटना,मौके पर पहुँची एफएसएल टीम,रविवार शाम को घर से निकली थी युवती, चौथे दिन पुलिस ने जब्त की लाश,मर्ग कायम कर शुरू किया कार्रवाई

उमरियापान:- ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर बरेली के जंगल में बने नाले में संदिग्ध अवस्था में एक युवती की लाश मिलने की खबर लगते ही गुरुवार को क्षेत्र में सनसनी फैल गई।एसडीओपी अखिलेश गौर सहित ढीमरखेड़ा और उमरियापान पुलिस घटनास्थल पर पहुँच गई। एफएसएल टीम ने भी सेम्पल लिया।युवती की लाश सड़ी गली अवस्था में थी, जिससे लाश 3-4 दिन पुरानी बताई जा रही हैं। कार्रवाई करते हैं पुलिस ने युवती की लाश को उमरियापान अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी मोहम्मद शाहिद खान ने बताया कि रामपुर बरेली से लगे बांध मोड़ के अंदर जंगल में एक युवती की लाश मिली है।जिसकी पहचान रामपुर बरेली निवासी काजल कोल ( 21) के रूप में हुई।युवती 24 सितंबर की शाम को घर से निकली थी। जो दुबारा घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चला तो परिजनों ने 26 सितंबर को पुलिस थाना पहुँचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। गुरुवार को जब कुछ लोग  जंगल लकड़ियां बीनने गए,बदबू आने पर देखा तो नाले में एक महिला की लाश थी। जिसकी सूचना उन्होंने ढीमरखेड़ा पुलिस को दिया। घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने देखा तो निर्वस्त्र स्थिति में युवती पहाड़ी के नाले में पड़ी थी। शरीर में कीड़े पड़ चुके थे। दुर्गंध भी आ रही थी। पुलिस का कहना है कि लाश बीते तीन चार दिन पुरानी है। वरिष्ट अधिकारियों को मामले की जानकारी लगी तो स्लीमनाबाद एसडीओपी अखिलेश गौर के साथ उमरियापान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय पुलिस बल के साथ पहुँचे।मौके पर जबलपुर से एफएसएल टीम भी पहुँची और सेंपल लिया।
जांच के दौरान पुलिस को घटना स्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर पहाड़ी के ऊपर तरफ पत्थरों में खून लगा मिला। युवती के कपड़े, चप्पलें,क्लेचर और चूड़ियां भी अलग अलग स्थानों पर मिली। जिसे पुलिस ने जब्त करते हुए कार्रवाई शुरू कर दिया है।

दुष्कर्म के बाद की हत्या:- जंगल के नाले में मिली युवती की लाश को देखते ही लोंगों द्वारा कयास लगाये जा रहे है कि युवती को जंगल में बुलाकर आरोपियों ने पहले तो युवती के साथ दुष्कर्म किया। फिर ज्यादायती करते हुए सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी। युवती की मौत होने के बाद लाश को घसीटकर पहाड़ी के नाले में ठिकाना लगाया गया। हालांकि पुलिस मर्ग कायम करते हुए इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

युवती की होने वाली थी शादी:- युवती के परिजनों ने बताया कि युवती की सगाई हो चुकी थी। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी।परिजनों ने बताया कि युवती के पास मोबाइल भी था, जो अभी भी नही मिला है। उन्होंने बताया कि युवती के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। आदिवासी युवती के परिजन किसी तरह उसकी शादी करते इसके पहले कुछ दरिंदों ने उसकी हत्या कर दिया। जिससे परिजनों का हाल बेहाल हैं।

इनका कहना है:- ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के रामपुर की पहाड़ी में गुरुवार सुबह एक युवती की लाश मिली है।युवती की पहचान उनके परिजनों द्वारा की गई। संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश होने से एक मेडिकल टीम के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। :- अखिलेश गौर, एसडीओपी स्लीमनाबाद

रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
katni : गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान रात्रि में माधवनगर गेट के पास सड़क हादसे के दौरान दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा

katni : गणेश विसर्जन ड्यूटी के दौरान रात्रि में माधवनगर गेट के पास सड़क हादसे के दौरान दिखा पुलिस का मानवीय चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d