सिलौंडी एवं कछार गांव जैन समाज आज क्षमा वाणी पर्व मनाया जायेगा । जिसमें सभी जन आपस में एक वर्ष की जाने अजाने की गलती पर क्षमा याचना करेगें । साथ ही श्री चन्द्र प्रभु जैन मंदिर में दोपहर में भगवान का पूजन अर्चन ,शांति धारा के बाद गंधोदक
विसर्जन का कार्यक्रम होगा । सुबह श्री तारन तरन चैत्यालय में महाआरती का कार्यक्रम होगा । आज श्री पारस नाथ जैन मंदिर में दोपहर में अभिषेक ,शांति धारा पूजन अर्चन के गंधोदक विसर्जित का कार्यक्रम हुआ । समाज के वरिष्ठ युवाओं एवँ महिला मंडली की उपस्थिति रही है ।


