रिपोर्टर सीमा कैथवास
सिवनी मालवा। कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा क्रमांक 5 जो 19 सितंबर को हरदा से प्रारंभ हुई थी गुरुवार दोपहर सिवनी मालवा पहुंची सर्वप्रथम यात्रा का स्वागत पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी के निवास पर किया गया विभिन्न स्थानों पर शहर में यात्रा का स्वागत हुआ इसके बाद पुराने बस स्टैंड सभा स्थल पर यात्रा को संबोधित किया । पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि केंद्र में और राज्य में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गई। जो वादे किसान नौजवान और इंसान से किया वह पूरे नहीं हुए। भाजपा ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है कांग्रेस कब करेगी के सवाल पर सुरेश पचौरी ने कहा की जन आक्रोश यात्रा के बाद कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा करेगी उन्होंने कहा है भाजपा को स्थानीय नेता नहीं मिल रहे हैं इसलिए केंद्रीय मंत्रिमंडल को उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पर 4 लाख 22 हजार करोड़ का कर्ज है। यात्रा में प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, झांसी से नर्मदापुरम जिला प्रभारी विधायक संजय शर्मा, जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ,पूर्व विधायक ओमप्रकाश रघुवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर पटेल ,सेवादार जिला अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, कमल रघुवंशी ,मुकेश पटेल, नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता अजय पटेल ,समीर शर्मा ,सुशील खत्री, स्वदेश शर्मा के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ता यात्रा में शामिल रहे।


