कटनी (27 सितम्बर ) – कलेक्टर अवि प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन ने बुधवार को कटनी के गाटरघाट, मसुरहाघाट एवं पीरबाबा घाट में गणेश प्रतिमाओ के विसर्जन हेतु बनाये जा रहे कृत्रिम विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने विसर्जन की सभी व्यवस्थाओं को और अधिक चाक चौबंद बनाने व विसर्जन मार्ग की साफ़ सफ़ाई के पुख़्ता इंतज़ाम करने के लिए निर्देशित किया।
अधिकारियों ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान विसर्जन कुंड के चारों ओर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, घाटों के समीप पर्याप्त बेरिकेडिंग, तैराक, कंट्रोल रूम, होमगार्ड का बल, लाइफ जैकेट आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। विसर्जन प्रारंभ होने के पूर्व से लेकर विसर्जन समाप्ति तक स्थानीय अमले को मुस्तैदी से मौजूद रहनें तथा प्रतिमाओं का विसर्जन समय से करानें के निर्देश दिए। इस दौरान सी.एस.पी ख्याति मिश्रा नगर निगम उपायुक्त पवन अहिरवार सहित क्षेत्रीय उपयंत्रियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी रही।


