रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय जूडो(महिला/पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 27 सितंबर बुधवार को नर्मदा एजुकेशन सोसायटी एन. ई. एस शिक्षा महाविद्यालय बुधवाड़ा कैंपस के हाल में आयोजित हुई। जिसमे एन ई एस शिक्षा महाविद्यालय, शा. महाविद्यालय टिमरनी, शा. स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय हरदा की महिला एवं पुरुष टीमों ने भाग लिया। खेल का उद्घाटन महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया तथा प्रतियोगिता में आगामी संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु खिलाड़ियों का चयन विभिन्न भार वर्ग में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ ज्योत्सना खरे ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। तथा हारे हुआ खिलाड़ियों को और अधिक परिश्रम कर आगे खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शा. महाविद्यालय टिमरनी के कोच श्री करण रामटेक, एन ई एस महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं क्रीड़ा अधिकारी रविशंकर मिश्रा, प्रवीण मीणा, श्रीमती दिव्यानी सूर्यवंशी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।


