रिपोर्टर सीमा कैथवास
इटारसी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा ने आज ग्राम रायपुर में रायपुर से मालाखेडी, नर्मदापुरम् तक बनने वाली 3.75 करोड से बनने वाली सड़क का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे, जनपद सदस्य रीतेश पासी, सरपंच सन्नी मिश्रा, सुरेश मालवीय, पूर्व सरपंच कारेलाल गौर, पूर्व सरपंच मनोज चौरे, नीलेन्द्र पटैल, सुरेश मालवीय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि रायपुर-मालाखेड़ी मार्ग जो कि अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क है, स्वीकृत हो गयी लेकिन सर्वाधिक महत्वपूर्ण बात यह है कि उसमें भविष्य की आवश्यकता को भी ध्यान में रखा गया है। यही दृष्टिकोण भाजपा सरकार की सोच को दर्शाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में यह सडक तीन मीटर चौड़ाई की है। लेकिन अब यह सडक 5. 5 मीटर चौडाई की बनेगी इसके अलावा यह सड़क के दोनों ओर 1.5-1.5 मीटर के सोल्डर बनेंगे अर्थात अब यह सडक अब 3 मीटर के स्थान पर 8.5 मीटर की होगी। उन्होंने बताया कि 6 माह में 3.75 करोड़ से बनने वाली इस सडक की कुल लंबाई 2.70 किलोमीटर है, जिसमें से 400 मीटर सीमेंट सडक, 2.30 कि.मी. बीटी सडक एवं 24 मीटर लंबे एक पुल का निर्माण भी किया जावेगा। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सतत इस बात का प्रयास किया है कि वे जनता की मान्यताओं के अनुरूप उनकी अपेक्षाओं पर खरे उतरें। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्री चौकसे ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन शाला प्राचार्य श्री पठारिया ने किया।


