रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहर की उपनगरी हाउसिंग बोर्ड , न्यास कॉलोनी एरिया में गुरु गोविंद सिंह पार्क के सामने वार्ड 13 में स्थित मां शारदा काली मंदिर आईटीआई परिसर में विघ्नहर्ता सिध्दीविनायक भगवान गणेश की प्रतिमा आकर्षक प्रतिबिंब एवं आकर्षक प्रतिमा जन आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज बुधवार शाम से आहुति के साथ हवन किया जा रहा है जिसमें काली मंदिर समिति के सभी सदस्यगण शामिल हो रहे हैं। अवगत हो कि हाउसिंग बोर्ड स्थित मां शारदा काली मंदिर की स्थापना वर्षों पूर्व स्वर्गीय अशोक मिश्रा माते द्वारा की गई थी जो कि पुलिस विभाग में पदस्थ रहे थे। स्वर्गीय अशोक मिश्रा माता काली के अनन्य भक्त रहे थे। आपके द्वारा क्षेत्र में मंदिर की स्थापना कर धार्मिक वातावरण तैयार किया गया है। आज क्षेत्र के रहवासी सुबह शाम यहां पर माता के दर्शन कर अपने आप को धन्य महसूस करते हैं। मंदिर प्रांगण में वर्षों से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर भव्यता के साथ गणेश उत्सव मनाया जाता है जिसकी पूरी जवाबदारी अब उनके बेटे अभिषेक मिश्रा और सोमेश मिश्रा द्वारा समिति सदस्यों के साथ बखूबी निभाई जाती है। इस वर्ष भी गणेश उत्सव भव्यता के साथ मनाया जा रहा है, गणेश उत्सव का समापन आज देर शाम हवन और पूर्णाहुति के साथ होगा।


