कालापीपल(बबलू जायसवाल)कांग्रेस नेता राहुल गांधी 30 सितंबर को म.प्र के दौरे पर आएंगे।वे शाजापुर जिले के पोलायकलां में पार्टी की जनआक्रोश यात्रा में शामिल होंगे।इस सभा को लेकर कांग्रेस के कालापीपल विधायक कुणाल चौधरी ने बुधवार को हैलीपैड एवं सभा स्थल का निरीक्षण किया।उन्होंने बताया कि जन आक्रोश यात्रा के तहत 30 सितंबर को एक विशाल जनसभा होगी।जिसमें
कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व सीएम कमलनाथ शामिल होंगे।विधायक कुणाल चौधरी के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह बंटी एवं बड़ी संख्या कांग्रेस कार्यकर्तो व मंडल और सेक्टर कार्यकर्ता मौजूद रहे।


