थाना बाकल जिला कटनी को मिली बड़ी सफलता अवैध मादक पदार्थ 14 कि.ग्रा.
गांजा व तस्करी करने वाले 01 आरोपी को पकड़ा गया ।
श्रीमान् अति. पुलिस महानिदेशक जोन जबलपुर श्री उमेशजोगा व पुलिस अधीक्षक श्री
अभिजीत रंजन,श्री मनोज केड़िया, अति पुलिस अधीक्षक कटनी के कुशल निर्देशन एवं श्री
अखिलेश गौर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद के मार्ग दर्शन में थाना बाकल
प्रभारी को मिली बड़ी सफलता ।
घटना विवरण- दिनांक 26.09.2023 को थाना प्रभारी बाकल के आदेशानुसार सउनि अजय
सिंह बैस, कार्य. प्रआर 167 शिवसिंह, आर 675 दिलीप, आर. 719 बुद्धू कुमार को लेकर
वाहन चैकिंग हेतु रवाना हुए थे । दौरान वाहन चैकिंग के मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर
गुरहाई तालाब ग्राम बाकल के पास एक कार को रोककर कार की तलाशी दौरान एक आरोपी
को घेराबंद कर पकड़ा गया एवं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। कार की डिक्की मे 02
बोरियों में अवैध प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया। जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस
लिया गया। दोनो बोरियों का बजन कराने पर मादक पदार्थ गांजा का कुल वजन 14 कि.ग्रा.
कीमती लगभग 1,40,000 रू. व मादक पदार्थ गांजा परिवहन मे उपयोग की गई (बिना नंबर
की) स्वीफ्ट डिजायर कार को जप्त किया गया। थाना बाकल जिला कटनी में आरोपी के विरूद्ध
धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अवैध मादक
पदार्थ गांजा के संबंध में आरोपी से पृथक से पूछताछ की जा रही है।
से
आरोपी-
(1)मो. सफीक पिता मो.रफीक उम्र 23 साल निवासी कट्टी मोहल्ला, वार्ड नंबर 22 शहडोल
जिला शहडोल व एक अन्य
जप्त मशरूका-
(1) 14 कि.ग्रा. गांजा, कीमती 1,40,000 रू.
(2) एक ग्रे रंग की मारूति स्वीफ्ट डिजायर कार कीमती करीबन 07 लाख रूपये की
सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी उप.निरी. किशोर कुमार द्विवेदी,सउनि अजय सिंह बैस,
प्रआर 167 शिवसिंह, आर 675 दिलीप, आर 719 बुद्धू कुमार


