• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

मतदाता सूचियाँ पूरी तरह त्रुटि रहित और शुद्ध हों – संभागायुक्त श्री वर्मा कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में जिले के सभी ईआरओ एवं एईआरओ की बैठक लेकर की पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
September 26, 2023
in कटनी
0
मतदाता सूचियाँ पूरी तरह त्रुटि रहित और शुद्ध हों – संभागायुक्त श्री वर्मा  कलेक्टर श्री प्रसाद की मौजूदगी में जिले के सभी ईआरओ एवं एईआरओ की बैठक लेकर की पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण वर्ष 2023 की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 04 अक्टूबर 2023 को किया जायेगा। जिले में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटि रहित और शुद्ध हो। इस आशय के निर्देश आयुक्त जबलपुर संभाग श्री अभय वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मतदाता सूची के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा बैठक में विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों एवं सहायक रिटर्निग अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर श्री अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत कुमार रंजन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती साधना परस्ते, विधानसभा क्षेत्र मुड़वरा, बहोरीबंद, विजयराघवगढ़, बडवारा के रिटर्निंग आफिसर व रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा निर्वाचन कार्य के लिये नियुक्त नोडल अधिकारी एवं बी.एल.ओ उपस्थित थे।

रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने बैठक में अधिकारियों को फोटो निर्वाचक नामावली के सैट तैयार कर वैण्डर द्वारा जिले को प्रदाय करनें, फोटो निर्वाचक नामावली की मुद्रित प्रतियां 3 अक्टूबर तक प्रकाशित कराकर बी.एल.ओ को उपलब्ध कराने सहित 4 अक्टूबर तक फोटो निर्वाचक नामावली का सभी अभिहित स्थलों पर अंतिम प्रकाशन करानें के निर्देश दिए।

रोल प्रेक्षक श्री वर्मा ने चुनाव के दौरान मतदान केंद्र तक नही आ सकने वाले दिव्यांग एवं असक्त मतदाताओं को उनके घर पर मतदान की सुविधा प्रदाय करने संबंधी जानकारी से अवगत कराते हुए आयोग के दिशा- निर्देशानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए। विधानसभावार मतदान केन्द्रों की जानकारी ली जाकर सभी मतदान केंद्रो की पुताई करानें सहित संवेदनशील एवं क्रिटिकल मतदान केंद्र के रूप में चिन्हित मतदान केंद्रो पर शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिये सभी आवश्यक उपाय करने के निर्देश दिये। संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा ईपिक कार्डाे की प्राप्ति एवं वितरण की स्थिति की समीक्षा की जाकर ईपिक कार्डाे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए गए।

उन्होंने निर्वाचन कार्य के दौरान जिले में शराब, नगदी व अन्य आपत्ति जनक सामग्री की आवाजाही पर रोक लगाने के लिये पुलिस, वनोपज एवं परिवहन नाकों पर कड़ाई से वाहनों की जांच करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला आबकारी अधिकारी द्वारा 1 जनवरी से 24 सितंबर तक कायम किये गए कुल 1180 प्रकरणों की समीक्षा की जाकर कार्यवाही में गति लानें के निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी प्रदान करते हुए पुलिस अद्याीक्षक अभिजीत कुमार रंजन द्वारा ने बताया कि जिले में कुल 1737 आर्मस के लायसेंस जारी किये गए है। जिनमें 738 आर्मस जमा है। इसके साथ ही 1 जनवरी 2023 से 24 सितंबर तक परमानेंट वारेंट, अरेस्ट वारेंट, वर्ष 2021, 2022 एवं 2023 में सी.आर.पी.सी की विभिन्न धाराओं के तहत की गई कार्यवाही, जिला बदर तथा एन.एस.ए के प्रकरणों की जानकारी सहित अन्य प्रकरणों की जानकारी प्रदान की गई। जिसपर संभागायुक्त श्री वर्मा द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।

बैठक में जानकारी दी गई की मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान 02 अगस्त से 11 सितम्बर 2023 तक नाम शामिल करने, हटाने एवं संशोधन के लिये कुल 54 हजार 820 आवेदन प्राप्त हुये है जिनका निराकरण किया जा चुका है। जिले की मतदाता सूची में 18 से 19 आयु वर्ग के 42 हजार 177 युवा मतदाताओं के नाम जोड़े जा चुके है। बैठक के दौरान बताया गया कि जिले में दिव्यांगजन मतदाता 6 हजार 82 है। जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 8 हजार 205 है जिस हेतु 1163 व्हील चेयर की आवश्यकता होगी एवं वालेंटियर्स की संख्या कुल 1163 होने की जानकारी बैठक के दौरान दी गई ।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*प्रदेश में इस प्रकार की अभिनव पहल करने वाला कटनी पहला जिला* *सौर ऊर्जा से दमकेंगे जिले के 213 आंगनबाड़ी केंद्र*  *कलेक्टर ने खनिज मद से स्वीकृत की एक करोड़ की राशि*

*प्रदेश में इस प्रकार की अभिनव पहल करने वाला कटनी पहला जिला* *सौर ऊर्जा से दमकेंगे जिले के 213 आंगनबाड़ी केंद्र* *कलेक्टर ने खनिज मद से स्वीकृत की एक करोड़ की राशि*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d