रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदापुरम हरदा बाईपास रोड पर स्थित ग्लोबल लेक सिटी कॉलोनी के रहवासी सभी अधिकारियों, सीएम हेल्पलाइन,पीजी पोर्टल, प्रत्येक जनसुनवाई में नाला निर्माण समस्या को लेकर पहुंच रहे हैं,लेकिन रहवासियों की समस्याओं का निराकरण नही हो रहा है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जनसुनवाई में ग्लोबल लेक सिटी के रहवासी नाला निर्माण की मांग को लेकर पहुंचे थे। उनका कहना है कि कई बार मौखिक-लिखित शिकायत कर चुके है। लेकिन समस्या का निराकरण नही हो रहा हैं। स्वच्छता को लेकर भी जिम्मेदार कुछ नही कर रहे है। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा हुआ है,न तो नाला खोल रहे हैं, ना पानी की निकासी कर रहे हैं। पीछे की कॉलोनीयो से लगातार गंदा पानी आ रहा है जो लेक सिटी में जमा हो रहा है। रहवासियों ने मांग की है की जल्द समस्या का निराकरण किया जाए,जिससे लेक वासियों को गंदगी से निजात मिल सके।
इस दौरान कलेक्टर नीरज सिंह को रहवासियों ने शिकायती आवेदन सौंपा। कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर जांच करने के निर्देश दिए। कॉलोनी से अशीष मालवीय,गौरव वैष्णव, मनोज भैया, मालवीय दादाजी, समाजसेवी पं भविष्य श्रोती,ने आवेदन दिया।


