रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम अध्यक्ष श्रीमती नीतू यादव के निर्देशन पर एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी के नेतृत्व में शासन के निर्देश अनुसार सभी सफाई कर्मचारी मित्रों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें अध्यक्ष श्रीमती यादव के प्रयासों द्वारा आज शासकीय अस्पताल के टीवी सेंटर परिसर में कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कर्मचारियों द्वारा अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए विभिन्न जांचों एवं स्वास्थ्य लाभ बिना किसी शुल्क के लिया गया। जिसमें कर्मचारियों के लिए सभी प्रकार की जांच एवं स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा अपील की है कि कर्मचारी हित में सभी कार्य निकाय द्वारा किए जाएंगे। जिसमें स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य लाभों के लिए निरंतर प्रयासरत है एवं शहर रहवासियों से भी अपील की है कि निकाय के सफाई कर्मचारी अपनी पूरी निष्ठा एवं लगन से कार्य करते हैं। कृपया उन्हें सफाई कर हेतु सहयोग प्रदान करें प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी डॉ प्रशांत जैन एवं स्वास्थ्य अधिकारी सुनील तिवारी द्वारा बताया गया कि कर्मचारी स्वास्थ्य लाभ 2 दिन तक निरंतर चलेगा स्वच्छता नोडल दीक्षा तिवारी द्वारा बताया गया कि स्वच्छता पखवाड़ा 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है जिसमें सभी नित्य कर सुचारू रूप से किए जाएंगे।


