• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश सागर

शिक्षा इस प्रकार की दें कि विद्यार्थियों के दिल और दिमाग में आ जाए, पाठ्य पुस्तकों से ही अध्ययन कार्य कराएं,

by Manish Gautam Chiefeditor
September 25, 2023
in सागर
0
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

आज के शासकीय विद्यालय, निजी विद्यालयों से अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं

– कलेक्टर श्री आर्य

शिक्षक संदर्भ सामूहिक सेमिनार एवं सम्मान समारोह संपन्न

आज के शासकीय विद्यालय, निजी विद्यालयों से अच्छी शिक्षा देने का कार्य कर रहे हैं। शिक्षक पाठ्य पुस्तकों के माध्यम से शैक्षणिक कार्य करें, जिससे कि विद्यार्थियों के दिल और दिमाग में विषय उतर जाए। उक्त विचार कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में शिक्षक संदर्भ समूह के सम्मान समारोह कार्यक्रम में व्यक्त किये।
इस अवसर पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग डॉ. मनीष वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन, श्री गिरीश मिश्रा, श्री एम कुमार, श्रीमती कृष्णा साहू, श्री महेश दत्त त्रिपाठी सहित शिक्षक संदर्भ समूह के शिक्षकगण एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।

शिक्षक संदर्भ समूह के सेमिनार एवं सम्मान कार्यक्रम में कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने कहा कि सभी शासकीय विद्यालयों में अब निजी विद्यालय की तर्ज से अच्छी शिक्षा देने का कार्य किया जाने लगा है और सभी विद्यालयों में राज्य शासन के द्वारा सर्व सुविधा युक्त व्यवस्थाएं एवं शैक्षिक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों को मैं नमन करता हूं जिनके प्रयासों से आज सागर जिला शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक शैक्षिक कार्य के साथ-साथ शासन के द्वारा दिए जाने वाले कार्यों को बखूबी संपन्न करते हैं और परीक्षा परिणाम भी उत्तम लाते हैं। उन्होंने कहा कि मेरा परिवार भी शिक्षा से जुड़ा हुआ है। मैं सभी शिक्षा विभाग की गतिविधियों एवं समस्याओं को आसानी से समझता हूं और उनको दूर करवाने का प्रयास करता हूं। उन्होंने समस्त शिक्षकों से अपील की कि विद्यालय समय में सभी शिक्षक पूरी ईमानदारी लगन एवं अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ अपना शत प्रतिशत बच्चों को दें। जिससे कि हमारे शासकीय विद्यालय में अध्यनरत विद्यार्थी अपने भविष्य को ऊंचाइयों तक ले जाए। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अपने-अपने विद्यार्थियों को यह बात प्रमुखता से बताएं कि सोशल मीडिया एवं मोबाइल से दूरी बनाएं और पाठ्य पुस्तकों का अध्ययन करें। पाठ्य पुस्तकों से अध्ययन करने एवं कराने से कभी भी कोई विद्यार्थी को रिवीजन करने की आवश्यकता नहीं होती और उसे अपना परिणाम लाने में आसानी होती है।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग डॉ. मनीष वर्मा ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि सागर जिले के शिक्षकों के बीच कलेक्टर श्री दीपक आर्य मौजूद है। उन्होंने कहा कि कलेक्टर श्री आर्य द्वारा दिए गए निर्देशों का आप सभी शत प्रतिशत पालन करते हुए शिक्षण कार्य करें जिससे कि जिले का शैक्षणिक वातावरण अच्छा हो सके और जिले का नाम मध्यप्रदेश के शिक्षा पोर्टल पर अंकित हो सके ऐसा हमें प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक अभी से परीक्षाओं की तैयारियां प्रारंभ करें, जिससे कि परीक्षा के समय विद्यार्थियों को शिक्षा का बोझ न लगे ।

इस अवसर पर शिक्षक संदर्भ समूह की जिला समन्वयक कृष्णा साहू ने कहा कि आज शिक्षक संदर्भ समूह के द्वारा जो सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है यह सभी शिक्षकों का निरंतर प्रयास है जिसके कारण ही आज यह सब संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एवं शासन के द्वारा दिए जाने वाले सभी निर्देशों का हम सभी अक्षरसः पालन करते हैं और अपना कार्य करते हुए अच्छे से अच्छी शिक्षा देने का कार्य करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगामी परीक्षा फल में सागर जिले का नाम मध्यप्रदेश की प्रमुख सूची में प्रमुखता से होगा।

कार्यक्रम में डॉ. एमडी त्रिपाठी द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। इस अवसर पर श्री मनोज नेमा, संजय श्रीवास्तव, मनीष माथुर, सतीश प्यासी, शिव कुमार पाटकर, अशोक नामदेव, अमित सक्सेना, दिनेश सेन, प्रदीप जैन, मयंक नेमा, राजकुमारी यादव, सरिता जैन, श्वेता सप्रे, मंजुलता रॉय, अनीता साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।

सम्मान समारोह में कलेक्टर श्री दीपक आर्य के द्वारा 5 सितंबर को सम्मानित हुई ज्ञानोदय विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती शालिनी जैन को साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह के माध्यम से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अन्य शिक्षकों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शाहीन एजाज एवं श्री एम.के. सिंदे ने किया।

 

जिला ब्यूरो दुर्ग सिंह यादव की रिपोर्ट
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post

कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने आज सुबह पुलिस अधीक्षक तुषार कांत विद्यार्थी के साथ दमोहनाका-मदन महल फ्लाईओवर के एलआईसी से महानद्दा तक के हिस्से का निरीक्षण किया । करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे फ्लाईओव्हर के इस हिस्से को 27 सितंबर से आवागमन के लिये खोल दिया जायेगा ।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.