कटनी। सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टि पूर्ण निराकरण के मामले मे कटनी जिला प्रथम समूह के जिलों की सूची में टॉप टेन अग्रणी जिलों मे शामिल है। शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण मे जिले ने 78.22 वेटेज स्कोर हासिल कर प्रथम समूह के जिलों में पांचवां स्थान हासिल किया है।
कलेक्टर अवि प्रसाद ने विभागों के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करनें की हिदायत दी है। जिले को अगस्त माह में प्राप्त कुल 9050 शिकायतों में से 44.7 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने दी शाबाशी
कलेक्टर श्री प्रसाद ने सी.एम हेल्पलाइन की शुक्रवार को जारी ग्रेडिंग में प्रथम समूह के जिलों में कटनी जिले के पुलिस विभाग को प्रथम स्थान अर्जित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरे अमले को शाबाशी दी है। श्री प्रसाद ने भविष्य में भी इसी जोश और जज्बे के साथ काम करने की अपेक्षा की है। वही पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने प्रथम समूह केे जिलों में कटनी पुलिस को ए ग्रेड के साथ पहला स्थान हासिल होने का श्रेय मैदानी पुलिस बल को दिया गया है। उन्होनें शिकायतों के निराकराण में पुलिस कमियों की संवेदनशीलता की सराहना की है।
जिला पंचायत चौथे पायदान पर सी.एम हेल्पलाइन के शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के मामले में कटनी पुलिस अपने समूह के जिलों मे अव्वल रहा। कटनी पुलिस ने 91.14 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड हासिल किया और 54.22 वेटेज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री प्रसाद और पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने पुलिस टीम द्वारा संवेदनशीलता से समस्याओं के निराकरण के प्रयासों की सराहना की है। जबकि जिला पंचायत कटनी को अपने समूह के जिलों में चौथा स्थान हासिल हुआ है। जिला पंचायत ने 85.98 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है और 51.59 वेटेज स्कोर के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया। नगर निगम कटनी ने समस्याओं के निपटारे के मामले मे 90.15 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड अर्जित किया है। नगर निगम द्वारा 52.42 वेटेज शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण किया गया है। नगर निगम कटनी प्रदेश में पांचवें पायदान पर है।


