रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। शहर के वरिष्ठ पत्रकार राजीव अग्रवाल के पिताजी श्री श्रवण कुमार अग्रवाल का बीमारी के चलते पिछले दिनों जबलपुर में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर नर्मदापुरम के पत्रकार साथियों ने सर्किट हाउस में स्वर्गीय श्री अग्रवाल बाबूजी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पत्रकार शैलेंद्र कौरव ने कहा कि बाबूजी का जन्म उत्तर प्रदेश (बांदा) कर्वी में 15 नवंबर सन 1943 में हुआ था । आपने प्राथमिक शिक्षा कर्वी में लेने के उपरांत हाई स्कूल इंदौर (मऊ) में किया था । जिसके उपरांत कॉलेज की पढ़ाई जबलपुर के रॉबर्टसन कॉलेज से की थी। और जबलपुर को कर्मस्थली बनाया। आपने एमएससी में उच्च शैक्षणिक योग्यता प्राप्त कर केंद्रीय संस्थान आयुध निर्माणी जबलपुर-इटारसी में वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। आयुध निर्माणी जबलपुर से सेवानिवृत्ति उपरांत जबलपुर को ही कर्मस्थली बनाया । आपने आयुर्वेद के अपने ज्ञान का सदुपयोग करते हुए निशुल्क दवा वितरण सहित स्कूली बच्चों को निशुल्क ट्यूशन इंग्लिश, मैथ्स, अंग्रेजी ,गणित, रसायन विषयों को पढ़ाया। करीब 80 वर्ष की उम्र पूर्ण कर आप स्वर्गवासी हुए। बाबूजी का भरापूरा परिवार दो बेटे और दो बेटियों का है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की क्षमता प्रदान करें। पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र सिंह अरोरा ,राजेंद्र सिंह ठाकुर, महेश चौकसे, शैलेंद्र कौरव, रामभरोस मीणा, पंकज शुक्ला, पीतांबर जोशी, नरेंद्र कुशवाहा, अतुल तिवारी, अभिषेक गौर ,सीमा केथवास, बृजेंद्र सिंह जाट ,ललित मालवीय, धर्मेंद्र दीवान, अशोक रोहले ,राहुल शरण, मुकेश अग्निहोत्री, गजेंद्र राजपूत, रुद्र प्रताप सिंह चौहान, देवेंद्र वैश,अनिल यादव, श्रीजीत ठाकुर, गणेश सोनी सहित अन्य पत्रकार साथीगण मौजूद रहे।


