रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
डोंगरगढ़ -भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा सफाई सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में समस्त सफाई कर्मचारी स्वच्छता दीदीया और उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य शामिल हुए ।शिविर में मेडिकल यूनिट के माध्यम से विशेष टेंट लगा कर स्वच्छता से जुड़े सभी सफाई कर्मचारियों और उनके परिवार जनों का स्वास्थ्य जांच परिक्षण कर दवा वितरण किया गया एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाए गए सभी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल सके उसके लिए सभी सफाई कर्मचारियों को पंजीकृत कराया गया ।शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, डे-एनयूएलएम योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं राशन कार्ड हेतु जानकारी दी गई ।राशन कार्ड आधार कार्ड पंजीयन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र विवाह प्रमाण पत्र आवास योजना उज्जवला योजना के लिए भी आवेदन लिए गए ।इस अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट टीम के डॉक्टर डॉ अर्णव समझदार एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज देवांगन पीआयु विनीता रॉय स्टाफ नर्स शकुंतला चंदेल लैब टेक्नीशियन खिलेश साहू फार्मासिस्ट हितेश नायक वाहन चालक( पायलेट) संदीप सिन्हा ।।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट की पूरी टीम ने सहयोग किया
शिविर के दौरान डॉ.अर्णव समझदार ने बताया कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं, लेकिन शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और बाहर के तेल फूल वाला खाना खाने से बचना चाहिए। और हरा भरा प्रोटीन वाले चीजे जैसे कि केला ककड़ी दूध दही घी खाना चाइये ना कि ज्यादा तेल से बनी हुये चीजे


