रिपोर्ट- महेन्द्र शर्मा बन्टी
राजनांदगाँव-छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित सेक्टर स्तरीय महिला एवं पुरुष बेटमिंटन प्रतियोगिता शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा 21/09/23 व 22/09/23 तक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राजनांदगांव,कवर्धा, खैरागढ़ छुईखदान गंडई एवं मानपुर मोहला अ.चौकी जिलो से पुरुष वर्ग के 12 टीम और महिला वर्ग से 12 टीम उपस्थित हुए। प्रतियोगिता का उदघाटन संस्था के प्राचार्य डॉ. के.एल. टांडेकर जी के करकमलो द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से फाइनल मैच कवर्धा व डोंगरगढ़ के मध्य हुआ। जिसमें कवर्धा विजयी रही। महिला वर्ग से फाइनल मैच शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनंदगांव व डोंगरगढ़ के मध्य खेला गया । जिसमें दिग्विजय महाविद्यालय विजयी रही। प्रतियोगिता के निर्णायक हेमंत पांडे, संजय लिचड़े, महाविद्यालय के भूतपूर्व खिलाड़ी शौर्य मिश्रा, अंशुमन, मनीष पांडे थे। इस प्रतियोगिता में वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी पी.के. हरी सर, परेश वर्मा, डॉ. नीता नायर , डॉक्टर एन. एल. नंदेश्वर, अनीता महेश्वर, मोरध्वज सोनवानी, खेलन मोहले, डॉ. अनीता महेश्वरी, के.एल. दामले, डॉ. डी.पी. कुर्रे, दीपक परगनिया, रामू पाठिल एवं जिले भर के प्रभारी सहायक प्राध्यापक उपस्थित रहे। यह जानकारी दिग्विजय महाविद्यालय के कीड़ा अधिकारी अरुण चौधरी द्वारा दिया गया।


