रिपोर्टर प्रिया दुबे
अखिलेश गौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद द्वारा आज थाना ढीमरखेड़ा और सिलौड़ी चौकी का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। लंबित अपराधों की समीक्षा कर निर्देश दिए। गंभीर लंबित अपराधो के घटनास्थल का भ्रमण किया गया। इसके अतिरिक्त थाने और चौकी के सम्मानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से जनसंवाद किया । थाना ढीमरखेड़ा की सायंकालीन गणना भी ली गयी ।


