• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, March 13, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश नर्मदापुरम

मुख्यमंत्री द्वारा शराब के विक्रय पर प्रतिबंध के बावजूद नर्मदापुरम में अवैध शराब की सप्लाई का खेल जारी,आबकारी टीम ने बिना नंबर की स्कूटी से अवैध शराब का जखीरा सहित आरोपी युवक को पकड़ा,शराब ठेकेदारो के संरक्षण में रसूखदार माफिया करते हैं लाखों रुपए की अवैध शराब का कारोबार……

by Manish Gautam Chiefeditor
September 21, 2023
in नर्मदापुरम
0
मुख्यमंत्री द्वारा शराब के विक्रय पर प्रतिबंध के बावजूद नर्मदापुरम में अवैध शराब की सप्लाई का खेल जारी,आबकारी टीम ने बिना नंबर की स्कूटी से अवैध शराब का जखीरा सहित आरोपी युवक को पकड़ा,शराब ठेकेदारो के संरक्षण में रसूखदार माफिया करते हैं लाखों रुपए की अवैध शराब का कारोबार……
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर सीमा कैथवास

नर्मदापुरम। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में वृत्त नर्मदापुरम अ में आबकारी दल द्वारा मुखबिर की सूचना पर चक्कर चौराहा बाबई रोड पर नाकाबंदी कर संदेह के आधार पर एक बिना नंबर की स्कूटी को रोक कर तलाशी ली । तलाशी में दो थैलो मे 295 पाव देशी सादा शराब जप्त कर कुल मात्रा 53.1 लीटर होने पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.2 (क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब शहर में अवैध रूप से विक्रय करने के उद्देश्य से लाई जा रही थी । आरोपी राजेंद्र विश्वकर्मा पिता महेंद्र विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी टंकी मोहल्ला रायपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा । जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत एक लाख 25 हज़ार रुपए मूल्य की बताई गई है । कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक सुयश फौजदार,आबकारी मुख्य आरक्षक रामदत्त शर्मा, आरक्षक नर्मदा प्रसाद मेहरा, विकास लोखंडे, धर्मेंद्र वारंगे, राजा सैनी एवं नगर सैनिक मोहन यादव का योगदान रहा । उल्लेखनीय की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा नर्मदा नदी के दोनों और 5 किलोमीटर के दायरे में शराब के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। नमामि देवी नर्मदा यात्रा के दौरान होशंगाबाद से नर्दापुरम हो चुके शहर में भी शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगा हुआ है जिसके बाद से ही शराब ठेकेदारों के संरक्षण में रसूखदार शराब माफिया हावी हो चुके हैं जिनके द्वारा प्रतिबंधित क्षेत्र में लाखों रुपए की अवैध शराब की सप्लाई धड़ल्ले से की जाती है, जो की राजनीतिक रूप से भी रसूखदार हैं, भारी दबाव के बीच कार्यवाही भी पकड़े गए आरोपी व्यक्ति तक सीमित होकर रह जाती है और विभागीय कार्यवाही दबाव और राजनीतिक उठापटक के बीच आरोपी तक सीमित होती है।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
थल सेना कैंप दिल्ली के लिए वैभव अग्रवाल का चयन हुआ

थल सेना कैंप दिल्ली के लिए वैभव अग्रवाल का चयन हुआ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d