भारत सरकार द्वारा यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जन समुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उदेश्य से भारत सरकार ने आयुष्मान भव: नामक अभियान को पूरे देश में शुरू किया हुआ है। जिसके माध्यम से स्वास्थ्य विभाग अपनी गुणवत्ता पूर्ण सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना। साथ ही
अभियान के अंतर्गत लगाए जाने वाला आयुष्मान मेला इस अभियान का मुख्य घटक है। स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित आबादी वाले क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना, आयुष्मान कार्ड की महत्ता के बारे में जागरूक करना, संचारी सेवाओं और उन्मूलन के बारे में जागरूक करना, हेल्थ एंड वैलनेस केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लेना आदि बहुत से उद्देशों को लेकर आज 20 सितंबर बुधवार को कटनी जिले की रीठी सामु.स्वा. केन्द्र मैं म.प्र. विकास खण्ड स्तरीय आयुष्मान भवः मेला मेले का आयोजन किया गया । जिसमे क्षेत्र के आसपास ग्रामीण अंचलों से पहुंचे सैकड़ो हितग्राहियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा सैकड़ो की संख्या में पहुंचकर निशुल्क इलाज करा मेले का लाभ लिया । कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामु.स्वा. केन्द्र रीठी डॉ. मेघेन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त मेले में हर तरह की बीमारियो के मरीजों का इलाज चाहे वह महिला, पुरुष या बच्चे संबंधित हितग्राहियों की सुविधा को देखते हुए मेडीकल कालेज जबलपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया गया । वही इस मेले में सभी सी.एच.ओ, समस्त आशा कार्यकर्ताओ एवम विभाग के कर्मचारी का विशेष सहयोग रहा ।
वही कार्यक्रम आयोजन में अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित हुए बहोरीबंद रीठी क्षेत्रीय विधायक प्रणय पांडे जी का स्वागत पुष्पहारों से मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा गया ।
बाइट,,1
बाइट,,2
हरिशंकर बेन


