आपको बता दें कि माँ लक्ष्मी गौसेवा समिति के पर्यावरण जीव रक्षक सतीश सोनी जी को सुचना मिली की आदर्श ज्ञान स्कूल के पीछे जालपा वार्ड मे एक गौमाता ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। उसके बाद भी दर्द से तड़प रही थी। सुचना मिलते ही आशीष कुशवाहा, बॉबी सोनी,शैलेन्द्र चमपुरिया, गोलू सोनी,मनीष साहू के साथ पहुँचे। गौमाता की बच्चेदानी बाहर निकली हुई थी।वह बहुत तड़प रही थी।पुरी बच्चेदानी बाहर निकल आने के कारण खून बहुत निकल रहा था। तुरंत पशु अस्पताल के राकेश कुशवाहा,प्रहलाद तोमर को बुलाया गया। दो घंटे की कड़ी मेहनत के बाद बच्चेदानी अंदर कर टाका लगा कर रस्सी से बांधकर पैक किया गया।अब गौमाता को दर्द से कुछ राहत मिली। माँ स्वस्थ है। शैलेन्द्र चमपुरिया के द्वारा बच्चे को बॉटल से दूध पिलाया जा रहा है। गौमाता को उन्ही के गौसेवकों के देख रेख में छोड़ दिया गया।


