• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, June 22, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*1 अक्टूबर से आम जनता के लिए खोला जाएगा चितरंजन शैल वन* *ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने कलेक्टर और डीएफओ की संयुक्त पहल* *जिले की पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से जान सकेगी जनता*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 19, 2023
in कटनी
0
*1 अक्टूबर से आम जनता के लिए खोला जाएगा चितरंजन शैल वन*  *ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने कलेक्टर और डीएफओ की संयुक्त पहल*  *जिले की पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से जान सकेगी जनता*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले का ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व का स्थल झिंझरी स्थित चितरंजन शैल वन आगामी 1 अक्टूबर से आम जनता के भ्रमण के लिए के लिए उपलब्ध रहेगा। कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में लगातार विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री प्रसाद और डीएफओ गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से जिले में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए चितरंजन शैल वन को आम जनता के लिए खोले जाने के लिए निर्णय लिया था।

*निराश्रित बच्चों के साथ किया था कलेक्टर ने भ्रमण*
उल्लेखनीय है कि विगत माह अपने अभिभावकों को खो चुके करीब 2 दर्जन से अधिक असहाय बच्चों सहित केंद्र और प्रदेश शासन की अन्य बाल योजनाओं के तहत लाभान्वित बच्चों के साथ कलेक्टर अवि प्रसाद ने चितरंजन शैल वन का भ्रमण कर जिले के ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के शैल चित्रों का अवलोकन किया था। जहां हरे भरे पेड़ों और झाड़ियों के बीच चट्टानों और गुफाओं में हजारों वर्ष पूर्व उस वक्त के मानवों द्वारा बनाए गए शैल चित्रों को देखकर बच्चे अचरज से भर उठे थे। चितरंजन शैल वन भ्रमण दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने इसे इसे जिले के एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उपयुक्त पाते हुए इसे आमजनता के लिए खोले जाने प्रयास करने की बात कही थी।
*टास्क फोर्स की बैठक में लिया था संयुक्त निर्णय*
चितरंजन शैल वन भ्रमण के बाद कलेक्टर श्री प्रसाद और डीएफओ गौरव शर्मा ने संयुक्त रूप से इस शैल वन को 1 अक्टूबर से आम जनता के लिए खोलने का निर्णय लिया था। टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर श्री प्रसाद एवम् डीएफओ गौरव शर्मा ने इसकी रूपरेखा तैयार करने के लिए वन अमले को निर्देशित किया था। निर्देशों के परिपालन में जुटे अमले द्वारा इस दिशा में कार्यवाही करते हुए झिंझरी स्थित चितरंजन शैल वन क्षेत्र में आम जनता के सैर सपाटे के लिए माकूल इंतजाम शुरू किए गए, जो अब अपने अंतिम चरण में हैं।
*पहुंच मार्ग निर्मित, लगवाया गया मैन गेट*
ईको टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आम जनता के लिए चितरंजन शैल वन क्षेत्र को खोले जाने के तहत उक्त क्षेत्र में दुर्गम पहुंच मार्ग को सुगम बनाते हुए सड़क निर्माण कराया गया है। साथ ही झिंझरी मुख्य मार्ग से चितरंजन शैल वन क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए मुख्य द्वार खोलकर उसमें गेट लगवाया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद और डीएफओ श्री शर्मा ने बताया कि इस पहल से न सिर्फ जिले में ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। बल्कि जिले के आम नागरिक हजारों वर्ष पुराने मानव निर्मित शैल चित्रों का अवलोकन कर जिले की पुरातात्विक और ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देख और समझ सकेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कलेक्टर श्री प्रसाद ने 11राजस्व निरीक्षक मंडलों में राजस्व कोर्ट गठित करने भेजा प्रस्ताव*

*कलेक्टर श्री प्रसाद ने 11राजस्व निरीक्षक मंडलों में राजस्व कोर्ट गठित करने भेजा प्रस्ताव*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d