म.प्र. विकास खण्ड स्तरीय आयुष्मान भवः मेला मेले का आयोजन कल 20 सितंबर दिन बुधवार को कटनी जिले की सामु.स्वा. केन्द्र रीठी मैं होने जा रहा हैं।
कार्यालय खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामु.स्वा. केन्द्र रीठी डॉ. मेघेन्द्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि म.प्र. विकास खण्ड स्तरीय आयुष्मान भवः मेला दिनॉक 20 दिन बुधवार को विकास खण्ड रीठी के अतर्गत सामु.स्वा. केन्द्र रीठी में आयुष्मान भवः मेला का आयोजन किया गया है । उक्त मेले में हर तरह के बीमारियो के मरीजों का इलाज चाहे वह महिला, पुरुष या बच्चे संबंधित हो । हितग्राहियों की सुविधा को देखते हुए मेडीकल कालेज जबलपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा हितग्राहियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार प्रदान किया जावेगा।
वही डॉ. मेघेन्द्र श्रीवास्तव सामु. स्वा. केन्द्र रीठी ने क्षेत्र की जनता से अनुरोध व अपील की है कि इस वृहद आयुष्मान स्वास्थ्य मेले में अधिक से अधिक हितग्राही पहुंचकर निःशुल्क अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा उपचार करा मेले का लाभ ले।
हरिशंकर बेन


