कटनी।जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री Avi Prasad एवं मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत स्वीप
के नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत के निर्देशन में मतदाता जागरूकता गतिविधि के तहत हरितालिका पर्व की पूर्व दिवस में मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक डॉक्टर तेज सिंह केशवाल के एवं विकासखंड समन्वयक बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व, और परामर्शदाता संयोगिता मिश्रा के समन्वय व सभी परामर्शदाताओं के सहयोग से मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड कटनी में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत अध्ययन केंद्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्लू के पाठ्यक्रम अनुसार सितम्बर माह के (असाइनमेंट) प्रदत्त कार्य के वर्तमान विषय निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान हेतु मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जिसमें सभी सीएमसीएलडीपी छात्र -छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया । उक्त मेहंदी प्रतियोगिता में अतिथि के रूप में उपस्थित जिला समन्वयक डॉ तेजसिंह केशवाल के द्वारा मतदाता जगरूकता अभियान पर अपने विचार प्रकट करते हुए मतदाता जागरूकता हेतु मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।,तत्पश्चात सभी छात्र- छात्राओं ने बड़े ही लगन और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा और कला को बहुत ही सुंदर और आकर्षक मेंहदी बनाकर प्रस्तुत करने का प्रयास किया,। इसके पश्चात निर्णायकगणों के रूप में उपस्थित परामर्शदाता अमित तिवारी ,रामानुज पांडेय ,सुरेंद्र शुक्ला , विनीत सोंधिया ,संयोगिता मिश्रा के द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं का नाम घोषित कर एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का समापन सभी छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता के संदेशों के उद्घोष के साथ किया गया।
Jansampark Madhya Pradesh


