• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*मृत बच्चे को इंजेक्शन लगवाने पिता को फोन करने के मामले की जांच करेंगे आर एम ओ डॉ मनीष मिश्रा*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 12, 2023
in कटनी
0
*मृत बच्चे को इंजेक्शन लगवाने पिता को फोन करने के मामले की जांच करेंगे आर एम ओ डॉ मनीष मिश्रा*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – मृत बच्चे के पिता को इंजेक्शन लगवाने के लिए फोन करने के मामले को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने तेवरी स्लीमनाबाद निवासी श्रीकांत कुशवाहा और श्रीमती प्रिया के मृत बच्चे को इंजेक्शन लगवाने फोन करने और किन परिस्थितियों में इतनी बड़ी त्रुटि की गई, इसकी प्रारंभिक जांच हेतु आर एम ओ डॉ मनीष मिश्रा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही डॉक्टर मिश्रा को जांच उपरांत 24 घंटे के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। डॉ मिश्रा द्वारा जांच में दोषी पाए जाने वाले स्वास्थ्य कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉक्टर वर्मा ने बताया कि श्री मती प्रिया कुशवाहा ने 5 सितंबर को सायं 5रू45 बजे एक निजी चिकित्सालय में पुत्र को जन्म दिया था। प्रिया को कम अवधि 34 सप्ताह का गर्भ था, पैदा होने पर शिशु का वजन मात्र 1.4 किलो ग्राम ही था। साथ ही प्रिया के उच्च रक्तचाप व अन्य जटिलताओं को दृष्टिगत रखते हुए उसे जिला चिकित्सालय कटनी की नवजात गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया। बच्चा गंभीर होने के कारण लगातार सी-पेप पर रखा गया। लेकिन दुर्भाग्यवश अंततः द 10 सितंबर की रात्रि 8रू30 बजे बच्चे की मृत्यु हो गई ।बच्चे के शव को उसके पिता ने प्राप्त किया व अंतिम संस्कार हेतु ले गए।
इसी बीच 11 सितंबर को प्रातः नवजात गहन चिकित्सा इकाई के किसी स्टाफ के नाम से मृत बच्चे के पिता श्रीकांत को फोन लगाकर बच्चे को इंजेक्शन लगवाने की जानकारी दी गई। डॉ वर्मा ने बताया कि सामान्यतया कंगारू मदर केयर वार्ड में भर्ती माता के पास रह रहे शिशुओं को इंजेक्शन लगवाने आने के लिए फोन किए जाते हैं ।लेकिन इस मामले में बच्चे की मृत्यु के बाद फोन किए जाने के मामले के सभी पहलुओं की जांच करने के लिए आरएमओ डॉक्टर मिश्रा को जांच अधिकारी बनाया गया है। जो जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विधायक संजय पाठक ने किया धनवाही, हरैया एवं कारीतलाई में भूमिपूजन लोकार्पण*

विधायक संजय पाठक ने किया धनवाही, हरैया एवं कारीतलाई में भूमिपूजन लोकार्पण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d