भेरुंदा कुशवाहा समाज के तत्वाधान में नर्मदा अंचल क्षेत्र बाबा भैरू की पावन नगरी भेरूंदा में पहली बार भगवान राम एवं माता जानकी के लाड़ले से पुत्र एवं कुशवाहा समाज के आराध्य एवं पूर्वज भगवान लव कुश का जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाना है ।अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष दीपक कुशवाहा ने बताया कि इस जन्मोत्सव में भगवान की झांकी का चल समारोह एवं शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकल जाएगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नारायण सिंह कुशवाहा विदिशा विशिष्ट अतिथि एवं अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
राजेश कुशवाहा हरदा एवं अखिल भारतीय कुशवाह युवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल जबलपुर उपस्थित होने वाले हैं ।
इस भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन में कुशवाहा समाज के समस्त बंधुओ एवं नागरिकों से कार्यक्रम अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होवे ।अध्यक्ष गौरी शंकर कुशवाहा, कमल कुशवाहा, नारायण सिंह कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, सहित समस्त अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सभी सजाती बंधुओ से विशेष आग्रह है कि इस ऐतिहासिक पल के स्वयं साक्षी बने और उपस्थित होकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


