साढे 4 लाख की लागत से भुमिया टोला में बनेगी नाली महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वरिष्ठ नागरिक बद्रीप्रसाद से कराया भूमिपूजन कटनी। नगर पालिक निगम महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी द्वारा रामकृष्ण परमहंस वार्ड स्थित बिलगवां के भुमियां टोला में करीब 4 लाख 50 हजार की लागत से नाली निर्माण का भूमिपूजन किया गया। महापौर श्रीमति प्रीति संजीव सूरी ने वरिष्ठ नागरिक श्री बद्री प्रसाद दुबे से भूमिपूजनकराया गया। इस मौके पर एमआईसी सदस्य सुभाष शिब्बू साहू पार्षद सीमा श्रीवास्तव शकुन्तलासोनी सरला मिश्रा उपस्थित रहे।


