• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, June 25, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बाउंड्री वॉल और तार फेंसिंग युक्त शासकीय संरचनाओं में लगाए जा रहे मुनगे के पौधे कुपोषण के खिलाफ मुहिम में बच्चों को पोषण प्रदान करने कलेक्टर का नवाचार

by Manish Gautam Chiefeditor
September 9, 2023
in कटनी
0
बाउंड्री वॉल और तार फेंसिंग युक्त शासकीय संरचनाओं में लगाए जा रहे मुनगे के पौधे  कुपोषण के खिलाफ मुहिम में बच्चों को पोषण प्रदान करने कलेक्टर का नवाचार
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मुनगे की पैदावार को मिलेगा जिले में बढ़ावा, अब तक 6 हजार के अधिक पौधे रोपे गएकटनी। सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और अपने एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टिरियल गुणों सहित प्रचुर मात्रा में विटामिन और मिनरल्स की मौजूदगी सहित हाई न्यूट्रीशियन वैल्यू की वजह से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में बहुत ही लाभदायक होने के कारण मुनगे (सहजन) के पौधारोपण को जिले में बढ़ावा देने कलेक्टर कटनी श्री Avi Prasad द्वारा एक नवाचार किया जा रहा है। जिसके तहत जिले की बाउंड्री वॉल और तार फेंसिंग युक्त आंगनबाड़ियों, ग्राम पंचायत भवनों और शासकीय प्राथमिक तथा माध्यमिक शालाओं में मुनगे के पौधों का रोपण किया जा रहा है। महज एक पखवाड़े पूर्व शुरू किए गए इस नवाचार के अंतर्गत जिले की सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों में अब तक कुल मुनगे के 6344 पौधे रोपे जा चुके हैं।

*कुपोषण के खिलाफ अभियान में मील का पत्थर साबित होगा नवाचार*

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा जिले में कुपोषण के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाकर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अब तक बेहद सकारात्मक और सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। कुपोषण के खिलाफ मुहिम में बच्चों को पोषण देने में मुनगे (सहजन) की उपयोगिता के मद्देनजर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसकी जिले में व्यापक स्तर पर पैदावार के लिए एक नवाचार किया जा रहा है। जिसके लिए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा मनरेगा योजना अंतर्गत जिले के सभी जनपद पंचायत क्षेत्रों के अंतर्गत बाउंड्री वॉल अथवा तार फेंसिंग युक्त शासकीय संरचनाओं का एक नर्सरी के रूप में उपयोग कर यहां मुनगे के पौधों को बड़ी संख्या में विकसित कराया जा रहा है।

*मनरेगा के तहत कार्ययोजना: ढीमरखेड़ा में सर्वाधिक पौधरोपण*

मनरेगा योजना अंतर्गत प्रारंभ इस नवाचार के तहत जिले की सभी जनपद पंचायत अंतर्गत बाउंड्री वॉल अथवा तार फेंसिंग युक्त शासकीय संरचनाओं में करीब एक पखवाड़े पूर्व सहजन के पौधारोपण का कार्य प्रारंभ किया गया। जिसके तहत सर्वाधिक 1450 पौधे ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत रोपे गए हैं। वहीं बड़वारा जनपद पंचायत अंतर्गत 1289, बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत 1050, कटनी जनपद पंचायत अंतर्गत 395, रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत 810 और विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत 1350 पौधे सहित जिले में कुल 6344 सहजन(मुनगा) के पौधे रोपे जा चुके हैं और यह प्रक्रिया सतत जारी है।

*इन शासकीय संरचनाओं में किया जा रहा पौधरोपण*

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इस नवाचार के लिए जिले की सभी जनपद पंचायत अंतर्गत स्थित बाउंड्री वॉल/तार फेंसिंग युक्त शासकीय संरचनाओं को चुना गया है। जिन्हें नर्सरी के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस नवाचार के तहत जिले के 322 आंगनबाड़ी केंद्रों में 1723, 203 शासकीय प्राथमिक शालाओं में 1907, 193 शासकीय माध्यमिक शालाओं में 1654 और 120 पंचायत भवनों में 1060 मुनगे के पौधे अब तक रोपे जा चुके हैं।

*जनपद पंचायतवार ये हैं आंकड़े*

इस नवाचार के तहत बड़वारा जनपद पंचायत अंतर्गत 39 आंगनवाड़ी केंद्रों में 390, 41 प्राथमिक शालाओं में 413, 35 माध्यमिक शालाओं में 299 और 21 पंचायत भवनों में 187 पौधे रोपे गए हैं। वहीं बहोरीबंद जनपद पंचायत अंतर्गत 15 आंगनवाड़ी केंद्रों में 130, 16 प्राथमिक शालाओं में 260, 34 माध्यमिक शालाओं में 440, 14 पंचायत भवनों में 220 पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा ढीमरखेड़ा जनपद पंचायत अंतर्गत 57 आंगनबाड़ी केंद्रों में 410, 42 प्राथमिक शालाओं में 349, 37 माध्यमिक शालाओं में 306 और 47 पंचायत भवनों में 385 पौधे रोपे गए हैं। कटनी जनपद पंचायत अंतर्गत 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में 65, 13 प्राथमिक शाला में 131, 7 माध्यमिक शालाओं में 115, और 7 पंचायत भवनों में 84 पौधे लगाए गए हैं। रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत 56 आंगनबाड़ी केंद्रों में 278, 31 प्राथमिक शालाओं में 154, 48 माध्यमिक शालाओं में 244, 26 पंचायत भवनों में 134 पौधे लगाए गए हैं। विजयराघवगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत 150 आंगनवाड़ी केंद्रों में 450, 60 प्राथमिक शालाओं में 600, 32 माध्यमिक शालाओं में 250 और 5 पंचायत भवनों में 50 सहजन के पौधे रोपे गए हैं।
Jansampark Madhya Pradesh

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को सागर के बीना में 50000 करोड़ रुपए के पेट्रोकेमिकल परिसर की रखेंगे आधारशिला

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर को सागर के बीना में 50000 करोड़ रुपए के पेट्रोकेमिकल परिसर की रखेंगे आधारशिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d