• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश विदिशा

ऑल इंडिया लेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंची नपा गंजबासौदा स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर को मिली एक बड़ी उपलब्धि

by Manish Gautam Chiefeditor
September 8, 2023
in विदिशा
0
ऑल इंडिया लेबल पर दूसरे स्थान पर पहुंची नपा गंजबासौदा   स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर को मिली एक बड़ी उपलब्धि
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

विदिशा जिला ब्यूरो मुकेश चतुर्वेदी

गंजबासौदा। ऑल इंडिया लेबल की स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर पालिका परिषद ने दूसरे पायदान पर छलांग लगाई है। इस सर्वेक्षण में 50 हजार से एक लाख तक आबादी वाली नगर पालिकाओं को शामिल किया गया था। अलग अलग चरणों और स्तरों में हुई इस प्रतियोगिता में खुरई ने 25322 लोगों का फीडबैक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि गंजबासौदा नगर पालिका परिषद ने 22537 फीडबैक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। कुल मिलाकर नगर पालिका परिषद ने अपने एक साल के कार्यकाल में अच्छी कामयाबी हासिल की है और ऐसा अभी तक देखने को नहीं मिला है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया लेबल पर हुए इस स्वच्छता सर्वेक्षण में अलग अलग अंक और मायने रखे गए थे। प्रथम स्तर पर सेवा स्तर को रखा गया था। जिसके लिए कुल 4525 अंक रखे गए थे। इस सेवा स्तर के तहत प्रथकीकरण, कचरा संग्रहण, सफाई कर्मचारियों को पीपीई किट के साथ सुरक्षा उपकरण, कौशल विकास प्रशिक्षण, सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज, सिंगल यूज प्लास्टिक वैन, सफाई मित्रों को शासकीय योजनाओं से जोडने, थ्री-आर सिद्धांत यानि कचरे का पुनः उपयोग, कबाड़ से जुगाड के तहत पुरानी सामग्री से सामान बनाना, प्लास्टिक, डिस्पोजल का उपयोग न हो, गीला-सूखा कचरा निष्पादन, पुराव आदि का निष्पादन, संग्रहण केन्द्र स्थापित करना आदि शामिल था।

स्वच्छता सर्वेक्षण के दूसरे चरण में प्रमाणीकरण के तहत 2500 अंक निर्धारित किए गए थे। जिसमें ओडीएफ सिटी, खुले में शौंच प्रतिबंध, सार्वजनिक शौचालयों का रखरखाव, नागरिक सुविधाओं के लिए सैनेटरी वैडिंग मशीन, ड्रायर, हैंड ड्रायर, फीड बैक रजिस्टर की उपलब्धता आदि इसमें शामिल हैं। अगर गंजबासौदा कचरा मुक्त शहर घोषित होता है तो उसके लिए 600 अंक अतिरिक्त प्रदान किए जायेंगे। फिलहाल इसके लिए दिल्ली से अभी एक बार फिर टीम के सदस्यों का गंजबासौदा आना होगा। टीम के सदस्यों के आ जाने के बाद ओडीएफ और जीएफसी स्टार रेटिंग का सर्वे किया जायेगा ।
इसी क्रम में एक अन्य सिटीजन वाइस यानि सिटीजन फीडबैक के तहत 2475 अंक निर्धारित किए गए थे। जिसमें माय गवर्मेंट ऐप, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 वोट फॉर युअर सिटी, 1969 हैल्पलाईन नंबर, क्यूआर कोड, एसएस 2023 पोर्टल के माध्यम से, स्वच्छता ऐप के माध्यम से ऑल इंडिया लेबल पर यह सर्वेक्षण किया गया था। जिसमें नगर पालिका गंजबासौदा में कम संसाधनों के साथ बेहतर प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर आया। उक्त जानकारी नगर पालिका परिषद के इंजीनियर एवं नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन सौरभ श्रीवास्तव एवं उनके सहयोगी सहज नगुरिया ने दी।

इनका कहना है

श्रीमती शशि अनिल यादव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद गंजबासौदा ।

यह नगर पालिका परिषद के पार्षदों, कर्मचारियों सहित हमारी पूरी टीम के सहयोग से ही संभव हो पाया है। हम सभी को साथ लेकर नगर विकास के लिए अग्रणी हैं। आगे भी हम और बेहतर प्रयास कर स्वच्छता सर्वेक्षण सहित अन्य जगहों पर अव्वल रहने का प्रयास करते रहेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मेरी लाड़ली बहनों को प्रणाम।  10 तारीख फिर आ रही है और इस बार मैं ग्वालियर से ठीक 2 बजे आपके खाते में पैसा डालूंगा। VIDEO

मेरी लाड़ली बहनों को प्रणाम। 10 तारीख फिर आ रही है और इस बार मैं ग्वालियर से ठीक 2 बजे आपके खाते में पैसा डालूंगा। VIDEO

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d